Theme
hindi news
india
01 मई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कदम उठा रही है। अब उसने पाकिस्तानों विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान के किसी भी विमान को भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी। फिलहाल यह प्रतिबंध 30 अप्रैल से 23 मई, 2025 तक लागू रहेगा। पाकिस्तान विमान कंपनियों के लिए यह एक बड़ा झटका है। किसी भी पाकिस्तानी विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पिछले सप्ताह पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन किया। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अमेरिका कश्मीर की स्थिति के संबंध में भारत और पाकिस्तान दोनों से संपर्क कर रहा है और उन्हें “तनाव को और न बढ़ाने” के लिए कह रहा है। ब्रूस ने यह भी कहा था कि रुबियो “आज या कल तक पाकिस्तान और भारत के विदेश मंत्रियों से बात कर सकते हैं।” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दक्षिण एशिया में हाल के घटनाक्रम के संबंध में पाकिस्तान के दृष्टिकोण से अवगत कराया।
Updated May 1, 2025, 08:51 AM IST
01 मई 2025 हिंदी न्यूज़: भारत ने बंद किया अपना एयरस्पेस, नहीं उड़ेंगे पाकिस्तानी विमान; भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच रूबियो ने की शरीफ से बात
01 मई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कदम उठा रही है। अब उसने पाकिस्तानों विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान के किसी भी विमान को भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी। फिलहाल यह प्रतिबंध 30 अप्रैल से 23 मई, 2025 तक लागू रहेगा। पाकिस्तान विमान कंपनियों के लिए यह एक बड़ा झटका है। किसी भी पाकिस्तानी विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पिछले सप्ताह पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन किया। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अमेरिका कश्मीर की स्थिति के संबंध में भारत और पाकिस्तान दोनों से संपर्क कर रहा है और उन्हें “तनाव को और न बढ़ाने” के लिए कह रहा है। ब्रूस ने यह भी कहा था कि रुबियो “आज या कल तक पाकिस्तान और भारत के विदेश मंत्रियों से बात कर सकते हैं।” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दक्षिण एशिया में हाल के घटनाक्रम के संबंध में पाकिस्तान के दृष्टिकोण से अवगत कराया।
- भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना दिखा रही हेकड़ी, युद्ध अभ्यास में जुटा आतंकी देश
- PAK के खिलाफ एक और एक्शन, भारत ने बंद किया अपना एयरस्पेस
- ‘आप’ ने जातिगत गणना को पहलगाम हमले से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया
- भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच रूबियो ने की शरीफ से बात
- ओवैसी ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ ‘बत्ती बंद’ प्रदर्शन में लिया हिस्सा
एस जयशंकर ने की US के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात
जगन्नाथ मंदिर पर राजनीति: भाजपा ने ममता सरकार पर आरोप लगाए
ओवैसी ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ 'बत्ती बंद' प्रदर्शन में लिया हिस्सा
‘आप' ने जातिगत गणना को पहलगाम हमले से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया, भाजपा का पलटवार
भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच रूबियो ने की शरीफ से बात
भारत ने बंद किया अपना एयरस्पेस, नहीं उड़ेंगे पाकिस्तानी विमान
नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, LoC पर फिर की गोलीबारी; भारतीय सेना ने भी दिया माकूल जवाब
PAK के पास नहीं बची मानवता; जेल में कैद दो पाकिस्तानियों को नहीं मान रहे अपना, पूरी कर चुके हैं सजा
PAK के खिलाफ एक और एक्शन, भारत ने बंद किया अपना एयरस्पेस, नहीं उड़ेंगे पाकिस्तानी विमान
जाति जनगणना के लिए पीएम मोदी को रेवंत रेड्डी ने कहा धन्यवाद; 'तेलंगाना की सोच को मिला राष्ट्रीय समर्थन'
आतंक से साइबर जंग तक: PAK की नापाक साजिशें हो रही विफल; वैश्विक मंच पर दोहरा चरित्र भी बेनकाब; भारत दे रहा मुंहतोड़ जवाब
Follow Us :
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited