Pahalgam Attack India-Pakistan War: पहलगाम में आतंकी हमले के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सुरक्षा और कूटनीतिक उपायों को तेज कर दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जांच में जुटी है। NIA ने सबूत जुटाने, संदिग्धों की पहचान करने के लिए अनंतनाग में टीम भेजी है। भारतीय सेना ने कहा है कि 1-2 मई, 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी को हमारा पूरा समर्थन है। इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की थी। अमेरिकी प्रशासन ने भारत से Line of Control (LoC) पर पाकिस्तान के साथ तनाव कम करने का आग्रह किया। बुधवार रात को बड़ा कदम उठाते हुए भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर लगातार हाई लेवल बैठक की। इन बैठकों में गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, एनएसए अजित डोभाल आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी सहित सेना और सरकार की तमाम बड़ी शख्सियत मौजूद रहीं।
दूसरी ओर, सुरक्षा बल पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों की तलाश में जुटे जुटी हुई हैं। घाटी में तमाम जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पिछले दिनों में कई आतंकवादियों के घरों को विस्फोट से या फिर बुलडोजर की कार्रवाई से ध्वस्त कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने आतंकी हाशिम मूसा की तलाश में अभियान चलाया हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उस पर 20 लाख रुपए का इनाम रखा है।
पहलगाम आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें जनसत्ता के साथ। आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 1 मई 2025 LIVE:
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कश्मीर के एक परिवार के छह सदस्यों को तब तक पाकिस्तान न भेजें जब तक कि उनके पहचान दस्तावेजों के सत्यापन पर कोई निर्णय न हो जाए। केंद्र सरकार ने जम्मू -कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की हत्या के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को उनके वतन वापस भेजने का फैसला लिया था और बड़ी संख्या में लोगों को वापस भेजा जा चुका है।
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ट्वीट किया, “आज मैंने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की और पिछले सप्ताह हुए जघन्य आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के गहरी संवेदना व्यक्त की। मैंने अपना पुरजोर समर्थन दिया। हम भारत और उसके लोगों के साथ खड़े हैं।”
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, “हम बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। कल, विदेश मंत्री ने एस. जयशंकर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की। जैसा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी से कहा था, अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और प्रधानमंत्री मोदी को हमारा पूरा समर्थन है।”
1-2 मई, 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने इसका जवाब दिया।
https://twitter.com/ANI/status/1918115717745971482
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि वाशिंगटन को उम्मीद है कि भारत पहलगाम आतंकी हमले के बाद व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष से बचने के लिए सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया देगा। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को खोजने में पाकिस्तान भारत का सहयोग करेगा।
दिल्ली के कनॉट प्लेस में सुरक्षा कड़ी देखी जा रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जमीन पर पुलिस की मौजूदगी काफी ज्यादा है, चप्पे-चप्पे पर अधिकारी खड़े हुए हैं, पैट्रोलिंग हो रही है।
पाकिस्तान ने भारतीय गानों को बैन कर दिया गया है। वहां के रेडियो स्टेशनों को फरमान जारी किया गया है कि कोई भी हिंदुस्तानी गाना नहीं बजाया जाएगा।
गृह मंत्री अमित शाह ने #pahalgamterrorattack पर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चाहे उत्तर पूर्व हो, चाहे वामपंथी उग्रवाद का क्षेत्र हो या चाहे कश्मीर पर पड़ी आतंकवाद की छाया हो हर चीज का हमने मजबूती के साथ जवाब दिया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने दो टूक कहा है कि किसी भी आतंकी को बख्सा नहीं जाएगा और मुंहतोड़ जवाब जरूर मिलेगा। उन्होंने साफ कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी रहने वाली है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी सुरक्षा सचिव से बात की है। वर्तमान में भारत और पाकिस्तान के बीच में तनाव काफी ज्यादा चल रहा है, ऐसे में इस कॉल के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
पाकिस्तान ने आज सुबह से अटारी – वाघा बॉर्डर गेट नहीं खोला है। सीमा पर भारतीय साइड में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक अपने मुल्क जाने का सुबह से इंतजार कर रहे हैं लेकिन पाकिस्तान की तरफ से गेट नहीं खोला गया है।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने भारतीय मुसलमानों से एकजुट रहने और बाहरी उकसावे में न आने का आह्वान किया और उनसे भारत की एकता को बनाए रखने और इसके दुश्मनों को हराने के लिए जुमे (शुक्रवार) की नमाज के बाद खास दुआ करने की अपील की।
मौलाना रजवी ने एक बयान में कहा, ”मैं सभी भारतीय मुसलमानों खासकर मस्जिदों के इमामों से आग्रह करता हूं कि वे देश की एकता, अखंडता और इसके दुश्मनों की शिकस्त के लिए जुमे की नमाज के बाद खास दुआ करवाएं।”
पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस बंद करने के बाद ऐसी खबर है कि भारत जल्द ही पाकिस्तानी जहाजों पर भी रोक लगा सकता है। अभी तक इस फैसले पर मुहर नहीं लगी है, लेकिन माना जा रहा है कि चर्चा जारी है।
JKPCC अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा, “पहलगाम हमले के बाद हमें पूरे देश में जो स्थिति बनी हुई है, उस पर ध्यान देना चाहिए… इस समय एकता और धार्मिक सद्भाव का मामला है।
पाकिस्तानी राजदूत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मदद मांगी है। उनका कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच में टेंशन काफी ज्यादा बढ़ चुकी है जिसका कम होना जरूरी है।
पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने कहा, “…हम नहीं चाहते कि लोग मुसलमानों या कश्मीरियों के खिलाफ जाएं। हम शांति चाहते हैं और सिर्फ शांति। बेशक, हम न्याय चाहते हैं।”
https://twitter.com/ANI/status/1917869081773904195
पहलगाम हमले की जांच से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादी 15 अप्रैल को पहलगाम पहुंचे और उन्होंने बैसरन घाटी सहित कम से कम चार जगहों की रेकी की। अरु घाटी, स्थानीय मनोरंजन पार्क और बेताब घाटी पर भी आतंकवादियों की नज़र थी। सूत्रों का कहना है कि इन क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ने आतंकवादियों को वहां हमला करने से रोक दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम आतंकी हमले की घटना की न्यायिक जांच का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दायर करने वाले को फटकार लगाते हुए कहा कि न्यायाधीश आतंकवाद मामलों की जांच के विशेषज्ञ नहीं हैं।
शहर की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए पर्यटकों का पहलगाम पहुंचना जारी है।
https://twitter.com/ANI/status/1917849001975521682
डिफेंस सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को दी जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना अरब सागर में अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अभ्यास कर रही है। किसी भी असामान्य गतिविधि के प्रति युद्धपोत सतर्क हैं। हाल के दिनों में इस क्षेत्र में कई एंटी-शिप और एंटी-एयरक्राफ्ट फायरिंग की गई है। भारतीय तटरक्षक पोत भी गुजरात तट से दूर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास अग्रिम क्षेत्रों में तैनात हैं। भारतीय नौसेना इस क्षेत्र में जिम्मेदारी वाले पूरे क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पहलगाम की घटना बहुत दर्दनाक थी, इससे नफरत और बढ़ती है। नफरत फैलाने का मकसद किसका है, वो ऐसा क्यों कर रहे हैं और इससे उन्हें क्या फायदा हो रहा है। हम ही बीच में फंस जाते हैं, हम पिछले 30-35 सालों से ये देख रहे हैं। इससे सबसे ज्यादा तकलीफ कश्मीर के लोगों को हो रही है।
BJP के विधायक रवींद्र चव्हाण ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पिछले सप्ताह आतंकवादी हमले में जान गवाने वाले डोंबिवली के तीन निवासियों की याद में कल्याण-डोंबिवली नगर निगम से एक स्मारक बनाने की मांग की है। विधायक चव्हाण ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्मारक का निर्माण भागशाला मैदान में किया जाना चाहिए जहां तीनों का अंतिम संस्कार किया गया था। डोंबिवली के अतुल मोने, संजय लेले और हेमंत जोशी उन 26 लोगों में शामिल हैं जो 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में मारे गए थे।
NIA के DG सदानंद दाते पहलगाम पहुंच गए हैं। NIA 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की जांच कर रही है।
https://twitter.com/ANI/status/1917817360821403904
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “पहली बार पीएम मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की है…उच्चायोग से 5 लोगों को हटाया गया, सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया…अटारी सीमा को बंद कर दिया गया, पाकिस्तानी नागरिकों को जाने के लिए कहा गया। देश को बचाने के लिए तीनों शाखाओं (भारतीय सशस्त्र बलों) को खुली छूट दी गई है। क्या ऐसा पहले कभी हुआ है?…पुलवामा हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक किसने की?…इस बार भी पाकिस्तान को करारा जवाब मिलेगा।”
https://twitter.com/ANI/status/1917800546229977448
न्यूज एजेंसी पीटीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अमृतसर में एक 69 साल के पाकिस्तानी नागरिक की बुधवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से मौत हो गई है। उन्हें पाकिस्तान भेजा जाना था। पीटीआई ने बताया कि अब्दुल वाहिद को जम्मू-कश्मीर पुलिस पाकिस्तान भेजने के लिए श्रीनगर से लेकर आई थी। वो 17 सालों से भारत में रह रहे थे। उन्होंने वीजा खत्म हो चुका था।
पहलगाम आतंकी हमले पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा, “पहलगाम में हुआ हमला बेहद दुखद था और केंद्र और राज्य सरकारें लगातार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही हैं कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में महाराष्ट्र के छह लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र सरकार प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।”
https://twitter.com/ANI/status/1917790515120201956
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद असीम मलिक को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच उनकी नियुक्ति की गई है। पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी।
भारत द्वारा पाकिस्तानी एयरलाइन्स के लिए एयरस्पेस बंद करने पर एयर मार्शल संजीव कपूर (रिटायर्ड) ने कहा, “पाकिस्तान ने पहले ही सभी भारतीय एयरलाइन्स के अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल करने से रोक दिया था लेकिन हमने कल ऐसा किया। इसलिए इस्लामाबाद से कुआलालंपुर जाने वाली उड़ानें, जो मलेशिया पहुंचने में 5 घंटे और 30 मिनट का समय लेती हैं, अब 8 घंटे और 30 मिनट का समय लेंगी…ढाका, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया जाने वाली सभी उड़ानें प्रभावित होंगी, जो भारतीय एयरस्पेस से होकर गुजरती हैं।”
https://twitter.com/ANI/status/1917777375930245587
पाकिस्तान की सेना ने बुधवार रात को लगातार सातवीं बार LoC पर गोलीबारी की। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के तीन सीमावर्ती जिलों के कई सेक्टरों में गोलीबारी की। भारत की सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया। भारत और पाकिस्तान के DGMO के बात करने के बाद भी गोलीबारी हुई है।