India Pakistan Latest News: दुनियाभर में आतंक का दूसरा सबब बन चुके पाकिस्तान को भारत कैसे सबक सिखाएगा, इस पर कई रणनीतियों पर विचार हो रहा है. पीएम मोदी एक-एक करके तीनों सेनाध्यक्षों से उनका प्लान पूछ चुके हैं.
Trending Photos
India military preparations against Pakistan: सब कहते हैं पाकिस्तान में खौफ चल रहा है लेकिन हम कह रहे हैं पाकिस्तान में खौफ के साथ ही कन्फ्यूजन भी चल रहा है. शहबाज-मुनीर को समझ नहीं आ रहा है कि इस बार अपने आतंकियों को कहां ले जाकर छिपाएं क्योंकि भारत एक्शन मोड में है. प्रधानमंत्री मोदी ने नेवी चीफ और आज एयरफोर्स चीफ से मीटिंग की है. जिससे मुनीर आर्मी को डर है कि पता नहीं कहां से अटैक हो जाए. वैसे ये तो तय है कि पाकिस्तान को डबल डोज तो मिलकर रहेगा.
क्या पाकिस्तान को कन्फ्यूज करके ही मारने का प्लान है?
समुद्र में कराची के सामने नेवी के युद्धपोत, तोप-गोले छोड़कर हुंकार भर रहे हैं. आकाश में रफाल जैसे फाइटर जेट दहाड़ रहे हैं. हिंदुस्तान के शक्ति प्रदर्शन के बीच भिड़ने की गलती करने वाला पाकिस्तान इन दिनों बहुत कन्फ्यूजन में है. उसे समझ नहीं आ रहा कि भारतीय सेनाएं इस बार कहां ठोक देंगी, पीओके में या फिर कराची में.
पाकिस्तान के कन्फ्यूजन की सबसे बड़ी वजह है उनका सेनाध्यक्षों से बारी-बारी से मिलना. वे पहले आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मिले. इसके बाद उन्होंने शनिवार को नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को अपने आवास बुलाकर एक घंटे तक मीटिंग ली. इसके बाद रविवार को एयर चीफ मार्शल एपी सिंह उनसे मिलने पहुंचे.
अब पाकिस्तान को लग रहा है कि हिंदुस्तान क्या समंदर के रास्ते धावा बोलेगा या फिर आसमान से बारूद बरसाएगा. उसे डर ये भी है कि कहीं पीओके में तो इंडियन आर्मी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं कर देगी. हिंदुस्तान की त्रिशक्ति कहीं से भी करे, पलटवार तो होकर रहेगा.
समंदर या आसमान..क्या है प्लान?
पीएम मोदी हर दिन हालात का अपडेट ले रहे हैं. तो क्या माना जाए कि 2025 में पाकिस्तान को सबसे बड़ी चोट मिलने वाली है. आतंकिस्तान को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलनी तय है क्योंकि पहलगाम अटैक के बाद से ही पीएम और सेनाअध्यक्षों की मुलाकातें हो रही हैं.
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह रविवार को 12.20 बजे पीएम आवास पहुंचे और दोपहर 1.20 बजे पीएम आवास से निकले. दोनों के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई. पीएम ने कल शाम नेवी चीफ डीके त्रिपाठी के साथ करीब एक घंटे तक बैठक की. नेवी चीफ शाम करीब 6.15 पर प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे. जबकि 7.20 बजे वहां से निकले.
सूत्रों की मानें तो दोनों मुलाकातों में प्रधानमंत्री ने नौसेना और वायुसेना की तैयारियों की समीक्षा की है. तो क्या माना जाए. इस बार बदला अलग अंदाज में दिखेगा. डबल फ्रंट से अटैक की तैयारी है. सवाल उठ रहे हैं कि कितनी बड़ी जंग की तैयारी हो रही है.
खत्म हो जाएगा पाकिस्तान का वजूद!
जंग अगर होगी तो इस बार निर्णायक होगी. यानी पाकिस्तान का वजूद खत्म हो जाएगा या फिर उसके इतने टुकड़े होंगे कि शहबाज-मुनीर गिन भी नहीं पाएंगे. वैसे भी 2016 में आर्मी और 2019 में एयरफोर्स ने पाकिस्तान को धुआं-धुआं कर दिया था. अब नेवी तो चाहती होगी कि एक मौका दुश्मन को सबक सिखाने का हमको भी मिले. तभी तो हथियारों को धार दी जा रही है.
नेवी के युद्धपोत इस वक्त समंदर में कराची के सामने मौजूद हैं. अरब सागर में यहां पहले से ही वॉर एक्सरसाइज चल रही है. गुजरात के पास समंदर में जहां इंडियन नेवी अभ्यास कर रही है. वहां से कराची पोर्ट सिर्फ 200 किलोमीटर है. यानी यहां से नेवी चंद मिनट में ही पाकिस्तान पर हमले कर उसे तहस-नहस कर सकती है. इसके लिए पनडुब्बी से परमाणु हमला करने वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल ही काफी है. जो महज 2-3 मिनट में पाकिस्तान को कब्रिस्तान बना देगी.
K-4 बैलिस्टिक मिसाइल की रफ्तार करीब साढ़े 5 हजार किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा है. जमीन, आसमान या समंदर से दागी जा सकने वाली ये खूंखार मिसाइल करीब 3500 किलोमीटर दूर तक अपने टारगेट को ध्वस्त कर सकती है. यानी समंदर से ही पूरा पाकिस्तान इस मिसाइल की रेंज में है.
नेवी की तो पूरी तैयारी है. इसीलिए पाकिस्तान को डर इतना है कि वो पाकिस्तान के समंदर एरिया में तिरंगा लगे व्यापारिक जहाजों को भी अपने पोर्ट में आने नहीं दे रहा है. पाकिस्तान में खौफ आसमान में गरजते रफाल का भी है. तभी तो पाकिस्तानी इन दिनों इंटरनेट पर रफाल के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं.
पाकिस्तानी ‘रफाल’ ढूंढ रहे हैं!
पाकिस्तानी अवाम गूगल पर सर्च कर रही है कि ‘भारत के पास कितने रफल हैं. इसके अलावा पाकिस्तानी गूगल से पूछ रहे हैं कि रफाल की ताकत कितनी है. भारत-पाकिस्तान युद्ध में कौन जीतेगा? जैसे सवालों के जवाब भी ढूंढे जा रहे हैं. पाकिस्तान भले ही गूगल से कितने भी सवाल पूछे. अगर अगली लड़ाई हुई तो उसका भी वही नतीजा होगा जो पिछली 4 जंगों का हुआ. यानी हिंदुस्तान एक बार फिर पाकिस्तान को पटखनी देगा.
(दिल्ली से नीरज पांडे के साथ ब्यूरो रिपोर्ट)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.