जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ जारी, आतंकी जाकिर गनई और लतीफ भट्ट के घिरने की आशंका – AajTak

Feedback
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार शाम सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. यह एनकाउंटर शाम करीब 7:45 बजे शोपियां जिले के चनपोरा गांव, सैदपोरा पीन इलाके में शुरू हुआ. पुलिस और सेना के जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दो आतंकियों के इलाके में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में आतंकी जाकिर गनई और लतीफ भट्ट के फंसे होने की आशंका है. इस ऑपरेशन में सेना की 44 आरआर, 20 आरआर, 34 आरआर, 03 पैरा और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और शोपियां पुलिस की टीमें शामिल हैं. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, एनकाउंटर अभी जारी है और पूरे इलाके को घेर लिया गया है. इस बीच सेना की ओर से आतंकियों की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें दो आतंकी दिखाई दे रहे हैं. एजेंसियां इन फुटेज की जांच कर रही हैं ताकि यह पुष्टि की जा सके कि मुठभेड़ स्थल पर मौजूद आतंकी जाकिर गनई और लतीफ भट्ट ही हैं या नहीं.
जाकिर अहमद गनई दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले का रहने वाला बताया जाता है और वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा A++ कैटेगरी का मोस्ट वांटेड आतंकी है. वह कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ केस दर्ज हैं. अक्टूबर 2025 में कुलगाम एनआईए कोर्ट ने उसके खिलाफ पब्लिक नोटिस भी जारी किया था. अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले की जांच के दौरान जाकिर गनई का नाम स्थानीय आतंकियों में सामने आया था. जांच एजेंसियों के अनुसार, वह सुरक्षा बलों पर हमलों और टारगेट किलिंग की घटनाओं में भी शामिल रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News