Pahalgam Attack News LIVE Updates: भारत-पाक में बढ़ता जा रहा तनाव, पाकिस्तान ने लगातार 11वें दिन LoC पर की गोलीबारी – Jagran

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Terror Attack LIVE) में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। पहलगाम हमले (Pahalgam Attack News LIVE Updates) के बाद एक तरफ जहां भारत ने सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को अवरुद्ध कर दिया, वाघा सीमा क्रॉसिंग को बंद कर दिया, भारत के साथ सभी व्यापार को निलंबित कर दिया है।
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। Pahalgam Terror Attack LIVE: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Terror Attack) में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान रिश्तों में दरार बढ़ता ही जा रहा है। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Attack Latest News) के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था।

जिसके बाद 24 अप्रैल को पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को अवरुद्ध कर दिया, वाघा सीमा क्रॉसिंग को बंद कर दिया, भारत के साथ सभी व्यापार को निलंबित कर दिया, और कहा कि सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के लिए निर्धारित पानी को मोड़ने का कोई भी प्रयास ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा। फिलहाल दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट में सुरक्षाबलों ने एक बड़े आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। सुरक्षाबलों ने 5 IED बरामद किया है। भारतीय सेना के JKP SOG और रोमियो CIF द्वारा ऑपरेशन जारी है।
04 और 05 मई 2025 की रात के दौरान, लगातार 11वें दिन पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। पाकिस्तान के इस कायराना हरकत का भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
रविवार को पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह पाकिस्तान की  कायराना हरकत है और देश इस  हमले को कभी नहीं भूलेगा। कहा, जैसा देश चाहता है, वैसा ही जवाब दिया  जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में  जैसा आप चाहते हैं, वैसा होकर  रहेगा।
पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Attack News LIVE Updates) का जवाब देने के लिए तीनों सेनाओं के स्तर पर चल रही रणनीतिक तैयारियों के बीच वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। माना जा रहै है कि इस दौरान पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों व उनके संरक्षकों को सबक सिखाने के लिए वायुसेना की रणनीतिक तैयारियों पर चर्चा हुई।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News