Feedback
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए. मुठभेड़ हुई. यह एनकाउंटर शाम करीब 7:45 बजे शोपियां जिले के चनपोरा गांव, सैदपोरा पीन इलाके में शुरू हुआ. पुलिस और सेना के जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दो आतंकियों के इलाके में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकियों को मार गिराया गया. इस ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सेना की 44 आरआर, 20 आरआर, 55 आरआर, 34 आरआर, 3 पैरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें शामिल थीं. शुरुआत में सुरक्षा बलों से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में आतंकी जाकिर गनई और लतीफ भट्ट के फंसे होने की आशंका थी. हालांकि, मारे गए दोनों आतंकी जाकिर और लतीफ ही हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.
सेना की ओर से आतंकियों की सीसीटीवी फुटेज और तस्वीर भी सामने आई, जिनमें दो आतंकी दिखाई दे रहे थे. एजेंसियां इन फुटेज की जांच कर रही हैं ताकि यह पुष्टि की जा सके कि मुठभेड़ स्थल पर मौजूद आतंकी जाकिर गनई और लतीफ भट्ट ही थे या नहीं. जाकिर अहमद गनई दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले का रहने वाला बताया जाता है और वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा A++ कैटेगरी का मोस्ट वांटेड आतंकी है.
वह कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ केस दर्ज हैं. अक्टूबर 2025 में कुलगाम एनआईए कोर्ट ने उसके खिलाफ पब्लिक नोटिस भी जारी किया था. अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले की जांच के दौरान जाकिर गनई का नाम स्थानीय आतंकियों में सामने आया था. जांच एजेंसियों के अनुसार, वह सुरक्षा बलों पर हमलों और टारगेट किलिंग की घटनाओं में भी शामिल रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू