Darbhanga News: सिंहवाड़ा:नदी में डूबने से नौवीं के छात्र की गई जान – Live Hindustan

Darbhanga News: शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के अरई गांव में गत तीन जुलाई की शाम नदी में डूबने से 17 वर्षीय छात्र की मौत दो गयी। शनिवार की दोपहर बाद उसकी लाश को नदी से निकाला जा सका। मृतक गांव का ही अहमद रेजा बताया गया है। वह नौवीं कक्षा का छात्र था। बताया गया है कि वह शौच के लिए नदी किनारे गया था। तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। उसके साथ गए युवकों के हल्ला करने पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस एवं ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात तक उसे नदी से निकलने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत कर डूबने के लगभग 20 घंटे के बाद शनिवार दोपहर बाद उसकी लाश को पानी से निकला। ग्रामीणों ने बताया कि बर्ष 2008 में टूटे पुल के पास लगभग 30 फीट पानी जमा है। वहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मृतक पांच भाइयों में चौथा था। उसे दो बहनें भी हैं।इधर, इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि परिजनों के आग्रह के बाद पंचनामा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News