Aaj Ki Breaking News: भारत-पाक तनाव पर आज UNSC की बैठक, पहलगाम आतंकी हमले पर हो सकती चर्चा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से तनाव के बीच ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में गोला बारूद बनाने में तेजी आ गई है। BSF में 17 हजार से अधिक भर्तियां करने की तैयारी शुरू हो गई है। 16 नई बटालियन बनाई जाएंगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के बाहर बनने वाली सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने का आदेश दिया है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
यूनाइटेड नेशन्स का मौजूदा नॉन परमानेंट मेंबर होने का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान ने ‘भारत-पाक तनाव’ पर सोमवार को UNSC की बैठक बुला ली है। 10 अस्थायी सदस्य में से एक होने से पाकिस्तान को ऐसा करने की सहूलियत मिल रही है। भारतीय समय के अनुसार यह बैठक देर रात होगी। बैठक के बाद UN में पाकिस्तान के राजदूत बाहर आकर एक बयान भी पढ़ेंगे।
भारत सरकार ने न केवल पाकिस्तानी, बल्कि बालोचियों की कुछ न्यूज वेबसाइट्स को भी ब्लॉक कर दिया है। यह पूर्ण रूप से एंटी-पाकिस्तानी थीं और अपने हैंडल्स के जरिये बताती थीं कि बलोचिस्तान में पाकिस्तान कितना कमजोर पड़ रहा है। The Balochistan Post, Balochistan Times, Balochistan Post English है।बलोचिस्तानियों ने भारत के इस व्यवहार के लिए दुख व्यक्त किया है। अपनी बोलने की आजादी पर आघात माना है।
करनाल में बीती रात 35 यात्रियों से भरी बस बीच सड़क पलट गई। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यात्री घायल हुए हैं। ओमकार ट्रैवल्स की बस मुंबई से कोंकण जा रही थी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों को MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण हाईवे पर ट्रैफिक जाम भी लग गया था।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अघारची आधिकारिक यात्रा पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंच गए हैं। वे आज प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे और पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ तनाव पर चर्चा करके विवाद सुलझाने की कोशिश करेंगे। तुर्की भी इसी मंशा से पाकिस्तान पहुंचा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका से बाहर बनने वाली सभी फिल्मों पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने क ऐलान कर दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनियाभर के कई देशों पर टैरिफ लगाया था, जिससे उन देशों से अमेरिका आने वाली चीजें महंगी हो गई थीं। चीन पर सबसे ज्याद करीब 150 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है।

Edited By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News