Pahalgam Terror Attack LIVE Updates: भारत- पाक तनाव पर UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस टेंशन में हैं। उन्होंने दोनों देशों को सैन्य टकराव से बचने की सलाह दी है। पहलगाम हमले की निंदा भी यूएन चीफ ने की। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और कहा कि रूस आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का पूरा समर्थन करता है तथा पहलगाम आतंकवादी हमले के साजिशकर्ताओं को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ इस्लामाबाद में चीनी राजदूत जियांग जैदोंग ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात की और कहा कि चीन दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान का हमेशा समर्थन करेगा।
इससे पहले सोमवार को भारत ने रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने सलाल डैम को गेट बंद कर दिए हैं। सलाल डैम के गेट बंद होने से चिनाब नदी में पानी बहुत कम हो गया है। स्थानीय लोगों ने इसे सही कदम बताया है। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की जरूरत है। इससे पहले भी भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए गए हैं, जिनमें उसके जहाजों की अपने बंदरगाहों पर एंट्री बैन करना और व्यापार बंद करना शामिल हैं।
पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारत में सियायत भी जमकर हो रही है। बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि इंडी अलायंस के नेता रावलपिंडी अलांयस की भाषा बोल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडी अलायंस पाकिस्तान को खुला सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में तो ये दल सरकार के साथ होने का दावा करते हैं लेकिन कांग्रेस, सपा और राजद के बीच होड़ शुरू हो गई है कि कौन पाकिस्तान से ज्यादा हमदर्दी रखेगा और कौन सेना के मनोबल को ज्यादा ठेस पहुंचाएगा।
रविवार को खिलौने वाले प्लेन पर नींबू मिर्च टांग कर नया विवाद खड़ा करने वाले अजय राय ने अब अपने वीडियो पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि राफेल कोई खिलौना नहीं है। उन्होंने कहा, “हम यहां असली राफेल नहीं ला सकता और न उसके पास जा सकता हूं। राफेल बहुत ताकतवर है और देश के लोगों को उसकी क्षमता पर यकीन है। मैंने तो सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से यह बात रखने की कोशिश की है कि राफेल का इस्तेमाल कब किया जाएगा?”
Pahalgam Terror Attack LIVE Updates: पाक राजदूत ने भारत के साथ तनाव कम करने के लिए रूस से मदद मांगी
भारत-पाक तनाव पर UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस टेंशन में हैं। उन्होंने दोनों देशों को सैन्य टकराव से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पिछले कई सालों में सबसे ज़्यादा है। मुझे यह देखकर दुख होता है कि संबंध बहुत ख़राब बिंदु पर पहुंच गए हैं। मैं 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले के बाद की भावना को समझता हूं। मैं एक बार फिर हमले की कड़ी निंदा करता हूं और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। नागरिकों को निशाना बनाना अस्वीकार्य है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।”
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इस हमले के बाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। अनंतनाग में इंस्पेक्टर रैंक के छह अधिकारियों का तबादला किया गया है। पहलगाम के SHO का भी दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया है। जब यह घटना हुई थी तब पहलगाम के SHO रियाज अहमद थे और अब उनका ट्रांसफर अनंतनाग कर दिया गया है।
डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) और भारतीय नौसेना ने मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन का सफलतापूर्वक सत्यापन परीक्षण किया। यह प्रणाली भारतीय नौसेना की समुद्री युद्ध क्षमताओं को और बढ़ाएगी।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा 2025 से पहले यात्रियों के लिए चल रही व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए श्रीनगर के ट्रांजिट कैंप पंथा चौक का दौरा किया।अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से 9 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठकों का दौर चल रहा है। कुछ देर पहले NSA पीएमओ से रवाना हुए हैं।
पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर इस्लामाबाद और दिल्ली के बीच तनाव के बीच सोमवार को चीनी राजदूत जियांग जैदोंग ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात की और कहा कि चीन दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान का हमेशा समर्थन करेगा…
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को जम्मू के अखनूर सेक्टर में लोगों को चिनाब नदी को पैदल पार न करने की चेतावनी दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि नदी में पानी का बहाव सबसे कम हो गया है और सैकड़ों ग्रामीण नदी में जमा हो गए हैं, जिनमें से कुछ लोग सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के खोजते देखे गए। अधिकारियों ने लोगों को जानकारी दी है कि कभी भी नदी का जलस्तर बढ़ सकता है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम चिनाब नदी पर पहुंची है। पुलिस लगातार उन लोगों को नदी से बाहर आने के लिए कह रही है, जो जलस्तर घटने पर नदी के बीचों-बीच पहुंच गए हैं। लोगों का अलर्ट किया जा रहा है कि कभी भी नदी का जलस्तर बढ़ सकता है।
https://twitter.com/ANI/status/1919347930177139004
रूस और भारत के बीच अच्छा और नजदीकी रिश्ता है। कई दशकों से रूस भारत के साथ हर अच्छे-बुरे समय में खड़ा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी के रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अच्छे संबंध हैं। उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की… प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से भारत आने और वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने का अनुरोध किया है, जो इस वर्ष के अंत में आयोजित किया जाएगा… हम चाहेंगे कि वह संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत आएं।
सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के मामले में केंद्र सरकार को दृढ़ता से मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। पायलट ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस पार्टी व समूचे विपक्ष ने केंद्र सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, “क्या और कैसे कार्रवाई करनी है ये तो केंद्र सरकार जानती है। लेकिन मैं इतना जानता हूं कि भारत का एक-एक नागरिक इस बात के लिए आतुर है कि हम जल्द से जल्द एक प्रभावी कार्रवाई करें ताकि आतंकवाद को दुबारा पनाह देने की हिम्मत पाकिस्तान न करे।”
पहलगाम पहुंचीं महबूबा मुफ्ती ने मीडिया से बातचीत में कहा – लोग अभी भी उस दिन हुई घटना को भूल नहीं पाए हैं। पहलगाम वह जगह है जहां से अमरनाथ यात्रा गुजरती है। इस बार लोगों में डर है… यहां के लोगों ने लोगों को बचाने की कोशिश की, रक्तदान किया और अपनी जान भी गंवाई। हर किसी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है? केंद्रीय गृह मंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोन पर बातचीत में राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोन पर बातचीत में राष्ट्रपति पुतिन ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में रूस के पूर्ण समर्थन से अवगत कराया।
मौजूदा तनाव के बीच पाकिस्तान ने 120 किमी रेंज वाली फतेह मिसाइल का टेस्ट किया है।
भारत ने चिनाब नदी पर बने दोनों डैम – बगलिहार और सलाल – के गेट बंद कर दिए हैं। इस वजह से चेनाब नदी में पानी का लेवल बहुत ही ज्यादा कम हो गया है। कई जगहों पर स्थानीय लोग इस नदी को बेहद आराम से पार करते नजर आ रहे हैं। एक स्थानीय ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि 75 साल में पहली बार देखा है कि चिनाब का पानी भी बंद हो सकता है। मैं हैरान हूं… भारतीय सेना के साथ खड़ा हूं।
https://twitter.com/ANI/status/1919303182787784828
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पहलगाम पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम के लोगों को इस घटना का सबसे ज्यादा अफसोस है।
भारत के साथ मौजूदा तनाव को देखते हुए पाकिस्तान UN सिक्योरिटी काउंसिल पहुंचा है। उसने सुरक्षा परिषद से आपातकालीन परामर्श का औपचारिक रूप से अनुरोध किया है।
पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के एक दिन बाद हुई है और माना जा रहा है कि उन्होंने सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शनिवार को प्रधानमंत्री को अरब सागर के महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की समग्र स्थिति से अवगत कराया था।
सुप्रीम कोर्ट ने वकील विशाल तिवारी द्वारा दायर PIL को खारिज कर दिया है। इसमें पर्यटकों को आतंकवादी हमलों से सुरक्षा की मांग की गई थी… खासकर गर्मियों की छुट्टियों के दौरान पहाड़ी इलाकों और दूरदराज के स्थानों पर। वकील द्वारा याचिका वापस लेने की अनुमति मांगे जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
कर्नाटक के कालाबुर्गी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देश में रह रहे पाकिस्तानियों को डिपोर्ट करने की मांग करते हुए सड़क पर मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
https://twitter.com/ANI/status/1919295593542791639
भारत से पाकिस्तान के तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार की बैठक चल रही है। कल पीएम मोदी ने एयर चीफ मार्शल से मुलाकात की थी।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव है। पाकिस्तान सीमा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है, वहीं कांग्रेस और भारत गठबंधन के नेता सेना को निशाना बनाकर बयान दे रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस के नेता कहते हैं कि वे सरकार के साथ हैं, लेकिन दूसरी तरफ उनके नेता देश के खिलाफ बयान देते हैं और सशस्त्र बलों का मनोबल गिराते हैं। यह वैसा ही है जैसा पाकिस्तान करता है लेकिन अपनी भूमिका से इनकार करता है।
जम्मू में बीजेपी कार्यकर्ता प्रदेश से पाकिस्तानियों को निकालने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
https://twitter.com/PTI_News/status/1919280162803437924
कल खिलौने वाले प्लेन पर नींबू मिर्च टांग कर नया विवाद खड़ा करने वाले अजय राय ने अब अपने वीडियो पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि राफेल कोई खिलौना नहीं है। उन्होंने कहा, “हम यहां असली राफेल नहीं ला सकता और न उसके पास जा सकता हूं। राफेल बहुत ताकतवर है और देश के लोगों को उसकी क्षमता पर यकीन है। मैंने तो सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से यह बात रखने की कोशिश की है कि राफेल का इस्तेमाल कब किया जाएगा?”
https://twitter.com/ANI/status/1919271326004515178
राजद के नेता मनोज झा ने कहा कि सेना का पराक्रम किसी सरकार से तय नहीं होता। देश की सुरक्षा सेना के पराक्रम पर निर्भर करती है। वही देश था, वही सेना थी… पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए और बांग्लादेश बना। हमने शायद ही कभी ऐसा देखा हो कि दुनिया का नक्शा बदल गया हो। पाकिस्तान पर कार्रवाई होनी चाहिए, जल्दी होनी चाहिए… देश एक स्वर में बोल रहा है।
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा ने कहा, “प्रधानमंत्री ने कश्मीर में पर्यटकों का नरसंहार करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सेना को कोई भी कार्रवाई करने की पूरी छूट दी है। आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री जो भी कदम उठाएंगे, हम उनके साथ हैं।”
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस रावलपिंडी अलांयस की भाषा बोल रहा है। उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान को खुला सहयोग है।
https://twitter.com/ANI/status/1919256230205304969
जम्मू -कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बनाए गए सलाल डैम के गेट बंद कर दिए गए हैं। सलाल डैम के गेट बंद होने के बाद चिनाब नदी का जलस्तर बहुत कम हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारत सरकार ने यह सही कदम उठाया है। पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।
https://twitter.com/ANI/status/1919254217325232379
पाकिस्तान के नागरिक और सैन्य नेतृत्व ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ तनाव के बारे में देश के राजनीतिक दलों के लिए बंद कमरे में ब्रीफिंग की। पाकिस्तान के डॉन अखबार के मुताबिक, रविवार को हुई इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया
पाकिस्तान के संसद सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के वकील शेर अफ़ज़ल खान मारवात से एक पत्रकार ने पूछा कि अगर युद्ध छिड़ गया तो क्या वे बंदूक उठाकर अग्रिम मोर्चे पर लड़ेंगे। मारवात ने जवाब दिया, “अगर युद्ध छिड़ गया तो मैं इंग्लैंड चला जाऊंगा।”
पहलगाम आतंकी हमले के बाद आयुध निर्माणियां अलर्ट पर हैं। लघु शस्त्र निर्माणी में हथियारों का उत्पादन बढ़ाने के लिए संदेश जारी किया गया है। इसके अलावा एडवांस वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्ल्यूईआइएल) कानपुर मुख्यालय के अधीन आने वाली आयुध निर्माणियों में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद करने की तैयारी है। हालांकि अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। केंद्रीय सुरक्षा संस्थान के अधीन म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड (एमआइएल) की आयुध निर्माणी में छुट्टियां रद करने का आदेश पहले ही जारी हो चुका है। एडब्ल्यूईआइएल कानपुर मुख्यालय के अधीन कानपुर में आयुध निर्माणी, लघु शस्त्र निर्माणी, फील्ड गन फैक्ट्री के अलावा बंगाल में कोलकाता के काशीपुर स्थित गन एंड शेल फैक्ट्री, ईशापुर स्थित रायफल फैक्ट्री और तमिलनाडु के त्रिरुचिरापल्ली स्थित आयुध निर्माणी हैं।
Pahalgam Terror Attack LIVE Updates: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच रविवार को पूरे फिरोजपुर छावनी क्षेत्र में ब्लैकआउट के लिए 30 मिनट का रिहर्सल किया गया।