India Operation Sindoor LIVE: न्याय हुआ, जय हिंद… बहावलपुर में मसूद अजहर के ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के तहत स्ट्राइक के बाद बोली इंडियन आर्मी – Jansatta

पाकिस्तान में आतंकी शिवरों के खिलाफ भारत ने स्ट्राइक शुरू कर दी है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। इसके तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की गई है। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है। भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया है। किसी भी सरकारी बिल्डिंग या फिर पाकिस्तान के किसी नागरिक को निशाना नहीं बनाया गया है। भारतीय सेना ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा और हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं।
रक्षा मंत्रालय ने कहा, “कुल मिलाकर, 9 स्थलों को निशाना बनाया गया है। हमारी कार्रवाई केंद्रित, मापी गई और प्रकृति में गैर-उग्र रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है। ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। आज बाद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।”
सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना ने रात करीब 1:30 बजे एयर स्ट्राइक की है और 1:44 पर इसकी जानकारी देशवासियों को दी गई है।
पाकिस्तान में मस्जिदों से नागरिकों को घरों के अंदर रहने की चेतावनी दी गई है। ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान डरा हुआ है।
भारत की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर में आतंकी शिविरों पर हमला करने के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया, जिसका सेना ने उचित जवाब दिया है।
भारतीय सेना ने ट्वीट करते हुए लिखा, “पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबेर गली में तोपखाने से गोलीबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है।”

राजनाथ सिंह ने x पर लिखा, “भारत माता की जय”
रक्षा अधिकारी का बयान, “किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर सभी वायु रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है।”
रक्षा मंत्रालय ने कहा, “कुल मिलाकर, 9 स्थलों को निशाना बनाया गया है। हमारी कार्रवाई केंद्रित, मापी गई और प्रकृति में गैर-उग्र रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है। ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। आज बाद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।”

भारतीय सेना ने कहा, “हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।”

भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया है। किसी भी सरकारी बिल्डिंग या फिर पाकिस्तान के किसी नागरिक को निशाना नहीं बनाया गया है।
पाकिस्तान में आतंकी शिवरों के खिलाफ भारत ने स्ट्राइक शुरू कर दी है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। इसके तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की गई है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News