Breakiing News 6 July: इंडोनेशिया दौरे पर PM मोदी, मुंबई में भारी बारिश से ट्रैफिक बाधित-बिजली कट, देखें आज क – India.Com

Breaking News 6 July: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा पर गए. इंडोनेशिया भारत के द्विपक्षीय और रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है. दूसरी तरफ देश के भीतर मौसम का मिजाज बेहद बिगड़ा हुआ है. मुंबई और उसके आस-पास के जिलों में बीते कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जन-जीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. इस भारी बारिश का सबसे खतरनाक रूप आज सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी देखने को मिला, जहां मूसलाधार बारिश के चलते यातायात और सुरक्षा व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हुई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा का मुख्य फोकस डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा सहयोग और वित्तीय तकनीक को बढ़ावा देना है. इस यात्रा के दौरान एक बेहद महत्वपूर्ण समझौता होने जा रहा है, जिसके तहत भारत के यूपीआई (UPI) और इंडोनेशिया के क्यूरिस (QRIS) के बीच डिजिटल भुगतान लिंकेज स्थापित किया जाएगा. बाली और इंडोनेशिया के अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर जाने वाले लाखों भारतीय पर्यटकों के लिए अब भुगतान करना बेहद आसान, तेज और सस्ता हो जाएगा. उन्हें भारी करेंसी एक्सचेंज से मुक्ति मिलेगी. इंडोनेशिया के साथ आयात-निर्यात और अन्य व्यापार करने वाले भारतीय व्यवसायियों को भी इस सीधे भुगतान प्रणाली से लेन-देन में बड़ी राहत मिलेगी.

इसके अलावा आप देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News