Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के कालचित्ति पंचायत के पंचायत भवन में सोमवार को एसआईआर को ले 40 मतदाताओ को जन सुनवाई होनी थी। लेकिन जनसुनवाई में 37 मतदाता ही पहुंच पाये। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि 40 मतदाताओ का किसी कारण वश मतदातासूची में नाम अनमैप्ड रहा था। ऐसे लोगों को सूची में नाम जोड़ने को ले एक बार फिर मौका दिया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर मतदाता 12 प्रकार के प्रमाण पत्र में किसी एक प्रमाण पत्र दिखाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते है। उन्होने बताया कि जनसुनवाई के दौरान अधिकतर मतदाता आधार कार्ड लेकर पहुंचे थे, लेकिन 12 प्रमाण पत्रों में आधार कार्ड शामिल नही है।
इसमें जाती, आवासीय, बैंक पासबुक जो 1987 से पहले का हो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत अन्य प्रमाण पत्र शामिल है। जो मतदाता प्रमाण पत्र नही दिखा सकते , उनको एक मौका और दिया जायेगा। मौके पर बीडीओ युनिका शर्मा, संजय साव, जेई राजीव महतो, गौरव गुप्ता, मुखिया वैद्यनाथ मुर्मू समेत कई लोग मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play