28 जुलाई को नई ज़नरेशन टोयोटा हाइलक्स भारत में देगी दस्तक! – CarWale

टोयोटा किलोस्कर मोटर, जल्द ही नई ज़नरेशन हाइलक्स लॉन्च करने वाला है। कंपनी इसे 28 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगा। बता दें कि, इस लाइफ़स्टाइल पिकअप के अपडेटेड अवतार के लिए काफ़ी समय लंबे समय से इंतज़ार बना हुआ था। नया मॉडल सिर्फ़ कॉस्मेटिक बदलावों तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि, इस बार पिकअप अपनी मज़बूत पहचान के साथ ज़्यादा प्रीमियम और डेली यूज़ के लिए बेहतर फ़ीचर्स के साथ लॉन्च की जाएगी।
इस बार सबसे बड़ा बदलाव इक्सटीरियर में देखने को मिलेगा। नई हाइलक्स में आपको और भी शार्प फ्रंट-ऐंड डिज़ाइन देखने को मिलेगा, जिसमें बड़ा ग्रिल, पतले एलईडी हेडलैंप्स और नया बंपर देखने को मिलेगा। ओवरऑल साइड प्रोफ़ाइल लगभग पहले जैसा ही होगा, लेकिन, नए अलॉय वील्स और रियर में हल्का बदलाव इसे ज़्यादा मॉडर्न लुक देता है।
केबिन के अंदर सबसे बड़ा बदलाव नज़र आएंगे। ब्रैंड इसमें नया डैशबोर्ड, बड़ा टचस्क्रीन इंफ़ोटेन्मेंट सिस्टम, फुली डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस ऐंड्रॉयड ऑटो व ऐप्पल कारप्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्ज़िंग और 360 डिग्री कैमरा जैसे एड्वांस सिस्टम उपलब्ध करा सकता है। कुल मिलाकर, इंटीरियर पुराने मॉडल से काफ़ी मॉडर्न होगा।
इंजन में कोई मेजर बदलाव नहीं होगा। हाइलक्स में वही 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंज़न मिलेगा, जोकि छह स्पीड मैन्युअल या छह-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रैंस्मिशन के साथ आएगा। 4WD सिस्टम के साथ लो-रेंज़ ट्रांसफ़र केस भी मिलेगा, जिससे इसकी ऑफ़-रोडिंग क्षमता बरक़रार रहेगी।
सेफ़्टी पैकेज में भी सुधार करने की उम्मीद है। इसमें स्टैंडर्ड रूप से छह एयरबैग्स, वीइकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट और डाउनहिल असिस्ट कंट्रोल मिलेगा। टॉप वेरीएंट में एड्वांस्ड एडास फ़ीचर भी जोड़ा जा सकता है, जिसमें अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसी तकनीक शामिल है।
अभी हाइलक्स की क़ीमत 30.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। नए मॉडल में ज़्यादा फ़ीचर्स और अपडेट की वज़ह से, इसकी क़ीमत में थोड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है, जिसका सार्वजनिक ऐलान कंपनी 28 जुलाई को करेगी।
अनुवाद – शोभित शुक्ला
02 Jul 2026
30 Jun 2026
30 Jun 2026
02 Jul 2026
01 Jul 2026
01 Jul 2026
30 Jun 2026
05 Jul 2026
03 Jul 2026
03 Jul 2026
03 Jul 2026
03 Jul 2026
Rs. 11.00 – 18.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 8.90 – 14.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 30.00 – 38.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 14.00 – 20.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 11.52 – 14.47 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 40.00 – 50.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 9.50 – 17.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 13.80 – 24.80 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
हमसे जुड़िए
मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
©CarTrade Tech.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News