'हनुमान जी के आदर्श का पालन किया, उन्हीं को मारा जिन्होंने मासूमों की जान ली', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह – aajtak.in

Feedback
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बुधवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 50 बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने देश का मस्तक ऊंचा किया है. 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘जैसा कि आप सबको जानकारी है कि कल रात भारतीय सेनाओं ने अपने शौर्य एवं पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास लिख दिया है. भारत की सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की है. हमने जो लक्ष्य तय किए थे, उन्हें ठीक तय योजना के अनुसार सटीकता से ध्वस्त किया है. भारतीय सेना ने किसी भी नागरिक ठिकाने को जरा भी प्रभावित नहीं होने देने की संवेदनशीलता दिखाई है. यानी एक तरीके की सटीकता, सतर्कता और मानवीयता सेना ने दिखाई है.’
हमने हनुमान जी के आदर्श का पालन किया: रक्षा मंत्री
राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के लिए मैं हमारी सेना के जवानों और अधिकारियों को पूरे देश की ओर से साधुवाद देता हूं. और सेना को संपूर्ण सम्बल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी साधुवाद देता हूं. रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा, ‘हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते समय किया था- जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे. अर्थात केवल उन्हीं को मारा जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा.’
यह भी पढ़ें: ‘ये हमारा फतेह मोमेंट…’, ऑपरेशन सिंदूर पर शमी का पोस्ट, DSP सिराज ने दी सलामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च करके, पहले की तरह ही, इस बार भी आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले कैम्पों को तबाह करके करारा जवाब दिया है. भारत ने अपनी सरजमीं पर हुए हमले का जवाब देने के लिए, अपने ‘राइट टू रिस्पॉन्ड’ का इस्तेमाल किया है. हमने यह कार्रवाई बेहद सोच-समझकर, सधे हुए तरीके से की गई है. आतंकियों के हौसले पस्त करने के उद्देश्य से, यह कार्रवाई महज उनके कैम्पों, और बुनियादी ढ़ांचे तक ही सीमित रखी गई है. मैं हमारे सशस्त्र बलों के शौर्य को नमन करता हूं.’
भारत ने पाकिस्तान में इन 9 ठिकानों पर की स्ट्राइक
भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया. भारत की तीनों सेनाओं ने एक को-ऑर्डिनेटेड अटैक में पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इस हमले में 90 से ज्यादा आतंकियों के ढेर होने की सूचना है. भारतीय सेना ने 25 मिनट के भीतर बहावलपुर, मुरीदके, तेहरा कलां, सियालकोट, बरनाला, कोटली ओर मुजफ्फराबाद में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. बहावलपुर में जैश के ​प्रमुख ठिकाने मरकज सुभान अल्लाह पर भारतीय सेना की स्ट्राइक में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के करीब 10 सदस्यों के भी मारे जाने की खबर है. 
यह भी पढ़ें: ‘शांत‍ि चाहिए तो..’, ऑपरेशन सिंदूर पर युवराज ने ल‍िखी ऐसी बातें, आतंकियों की लगेगी म‍िर्ची
भारतीय सेना ने जिन अन्य ठिकानों को निशाना बनाया उनमें मुरीदके में मरकज तैयबा, तेहरा कलां में सरजल, सियालकोट में महमूना जोया, बरनाला में मरकज अहले हदीस, कोटली में मरकज अब्बास और मस्कर राहील शाहिद, मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैंप और सैयदना बिलाल कैंप शामिल हैं. पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हुए हमले खुफिया जानकारी पर आधारित थे. इन जगहों का इस्तेमाल भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए किया जा रहा था.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News