Bulandshahr News: नागरिक सुरक्षा को एनएपीपी में हुई मॉकड्रिल, आपदा में बचाव के बताए गुर | News Track in… – Newstrack

bulandshahr news
Bulandshahr News: भारत पाकिस्तान युद्ध तनाव के सापेक्ष्य यूपी के बुलंदशहर को नागरिक सुरक्षा की प्रथम कैटेगरी में रखा गया है। बुलंदशहर के नरौरा एटॉमिक पावर प्लांट क्षेत्र में आपदा से निपटने के लिए बुलंदशहर और सम्भल के डीएम व एसएसपी ने तीन चरणों में मॉक ड्रिल कराई। बुलंदशहर की डीएम श्रुति शर्मा ने बताया कि आपदा में नागरिक सुरक्षा कैसे होगी, इसका अभ्यास किया गया, रेस्क्यू टीमों की तैयारियों का आंकलन किया गया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुलंदशहर के नरौरा में सांय 4 बजे सायरन बजा तो लोग अलर्ट हो गए, साथ ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, दमकल विभाग और मेडिकल टीमें भी अलर्ट हो गई। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कृत्रिम धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जो कि संभावित अटैक और आपदा का संकेत थीं। ऐसी परिस्थिति में नागरिकों को बचाव के तरीके बताए गए।
जब कि दूसरे चरण में धमाकों में घायल होने के बाद पीड़ितों को प्राथमिक चिकित्सा चौकियों तक कैसे पहुंचाया जाएगा इसका अभ्यास किया गया, साथ ही, धमाकों से लगी आग को फायर फाइटर्स आग पर कैसे काबू पाएंगे इसका प्रदर्शन किया गया। रेस्क्यू टीमें कितनी तेजी से हरकत में आती है और मौके पर पहुंचकर स्थिति को कैसे नियंत्रित करती है इसका पूर्वाभ्यास किया। घायलों को स्ट्रेचर पर लिटाकर हेल्थ चौकियों तक पहुंचाया गया।
तीसरे चरण में बमबारी में गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्बुलेंस की मदद से उच्च चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाने की मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान चिकित्सा और राहत सेवाओं के तालमेल की दक्षता को परखा गया। एम्बुलेंस, स्वास्थ्य टीमें की उपलब्धता और सतर्कता को भी परखा गया।
बुलंदशहर की डीएम श्रुति शर्मा ने मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने, किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छूने और केवल अधिकृत सूचना स्रोतों पर भरोसा रखने की सलाह दी गई। साथ की संदिग्ध लोगों, संदिग्ध वस्तुओं को जानकारी तत्काल थाना पुलिस को देने की अपील की।
डीएम श्रुति शर्मा ने बताया कि शाम 7 बजे से 10 मिनट का ब्लैक आउट अभ्यास भी होगा, हवाई हमले से बचने के लिए लोगों को इसके प्रति सचेत किया जा रहा है। सरकार के आदेश/ निर्देश पर तत्काल सभी प्रकाश की प्रकाशीय पूंजो को बंद कर देना है जिससे संभावित हवाई हमलों से बचाव हो सके। मॉकड्रिल में बुलंदशहर और सम्भल के डीएम-एसएसपी, एनडीआरएफ और सिविल फोर्स व अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वोलंटियर्स के सहयोग से ब्लैकआउट की स्थिति में भी ऑपरेशन को सुचारू रूप से संपन्न किया गया। नरौरा में आयोजित इस मॉक ड्रिल ने यह साबित कर दिया कि ज़िला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
कंटेंट राइटर
मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News