Aaj Ki Taaza Khabar: हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार कल, 11 मंत्रियों के शपथ लेने की चर्चा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो झारखंड कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। कल 11 मंत्रियों के शपथ लेने की चर्चा है। आज राहुल गांधी संभल जाएंगे। उनके साथ प्रियंका गांधी भी जा सकती हैं। आज महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। नामीबिया ने नंदी-नदैतवाह को देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना है। बांग्लादेश में आतंकी हमले का खतरा होने के चलते ब्रिटेन ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
झारखंड कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। कल 11 मंत्रियों के शपथ लेने की चर्चा है। राजभवन में दोपहर 12:30 बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। हालांकि आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार है, लेकिन कुल 11 मंत्रियों के शपथ लेने की उम्मीद है- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से छह, कांग्रेस से चार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से एक। हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में उनके चार दलों के गठबंधन के पास 56 सीटें हैं – झामुमो 34, कांग्रेस 16, राजद 4 और भाकपा-माले 2 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

Written By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News