Rule Change: सरकार ने कर दिया ये बड़ा बदलाव… अब एक नहीं अपने Bank Account में जोड़ सकेंगे 4 नॉमिनी – Aaj Tak

बैंक ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है. सरकार ने बैंख खातों (Bank Accounts) से जुड़े नियमों में एक बड़ा बदलाव (Rule Change) किया है. इसके तहत अब ग्राहक अपने अकाउंट में एक नहीं, बल्कि 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे. दरअसल, मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने संसद में बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024 को पेश किया, जिसे मंजूरी मिल गई. इसमें बैंक अकाउंट में नॉमिनी की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल है. 
क्या बोलीं वित्त मंत्री सीतारमण?  
बैंक अकाउंट के नियमों में इस बड़े बदलाव के बारे में बताते हुए संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मौजूदा नियमों के तहत जमाकर्ता के बैंक अकाउंट में डिपॉजिट या लॉकर में रखे सामान के लिए केवल एक व्यक्ति को नॉमिनी बनाने की अनुमति थी, लेकिन अब Depositors के पास एक के बाद एक या एक ही समय में अपने बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ने का ऑप्शन होगा. एक ओर जहां बैंक खाताधारकों को सरकार की ओर से ये सुविधा दी गई है, तो वहीं लॉकर सर्विस लेने वाले कस्टमर्स के पास सिर्फ क्रमिक नामांकन का ही विकल्प होगा, मतलब एक के बाद एक तरीके से नॉमिनी जोड़ सकेंगे.
इसके साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री  ने कहा कि बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 में अनुपालन में आसानी, बेहतर विनियमन और बैंकिंग सर्विसेज देने वाली वाली मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटियों समेत बैंक ऑडिटिंग के लिए 5 मौजूदा कानूनों में 19 संशोधनों का भी प्रस्ताव है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News