भारतीय रेलवे हर साल यात्रियों को देता है 56,993 करोड़ की सब्सिडी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी ये जानकारी – Aaj Tak

Feedback
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे की तरफ से सभी श्रेणी के यात्रियों को हर साल कुल 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाती है, जिसमें प्रत्येक टिकट पर 46 प्रतिशत की छूट भी शामिल है. लोकसभा में रेल यात्रियों की विभिन्न श्रेणियों को दी जाने वाली छूट बहाल करने के संबंध में पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने बताया कि अगर टिकट की कीमत 100 रुपये है तो रेलवे इसके लिए सिर्फ 54 रुपये लेता है यानी 46 प्रतिशत की छूट मिलती है. वैष्णव ने प्रश्नकाल के दौरान कहा, “भारतीय रेलवे द्वारा सभी श्रेणी के यात्रियों को हर साल कुल 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाती है.”

रेल मंत्री ने दी जानकारी

रैपिड ट्रेन सेवा पर एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने बताया कि रेलवे ने भुज और अहमदाबाद के बीच पहले ही ऐसी सेवा नमो भारत रैपिड रेल शुरू कर दी है और इसकी उत्कृष्ट सेवा के कारण यात्रियों की संतुष्टि का स्तर बहुत ऊंचा है. अधिकारियों ने बताया कि नमो भारत रैपिड रेल ने भुज और अहमदाबाद के बीच 359 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे 45 मिनट में तय करके, रास्ते में कई स्टेशनों पर रुकते हुए दोनों शहरों के बीच संपर्क में सुधार किया है. 

फोटो: पीटीआई

आपको बता दें कि भुज और अहमदाबाद के बीच की दूरी करीब 359 किलोमीटर है. नमो भारत रैपिड रेल इस दूरी को महज 5 घंटे और 45 मिनट में पूरा कर लेती है. इस रूट में कई स्टॉपेज भी हैं, लेकिन बावजूद इसके नमो भारत रैपिड रेल ने इन दो शहरों की कनेक्टिविटी को बेहतर तरीके से पूरा किया है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News