आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुई बिजी, राहा को लेकर डैडी ड्यूटी करते नजर आए रणबीर कपूर – Jansatta

Entertainment News LIVE Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपना जलवा बिखेरा। वहीं, दूसरी तरफ मुंबई में उनके पति और अभिनेता रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा की जिम्मेदारी उठाते हुए नजर आए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। इसके अलावा टीवी एक्टर अली गोनी ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि उन्हें उनकी हाइट की वजह से एक फिल्म से निकाल दिया गया था।
दूसरी तरफ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई फिल्में एक साथ रिलीज हुई, जिसमें राजकुमार राव से लेकर सुनील शेट्टी और तुषार कपूर की मूवीज भी थीं। चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की है। मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लिए पढ़ें यहां।
रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, जब आलिया कान्स में थी, तब एक्टर को बेटी के साथ मुंबई के माउंट मैरी चर्च पर देखा गया। ऐसे में यह साफ है कि रणबीर, आलिया की गैरमौजूदगी में बेटी राहा को पूरा टाइम दे रहे हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News