जापान में भारतीय राजदूत सीबी जॉर्ज ने किया भारत के संतों का सम्मान – Dainik Bhaskar

चित्तौड़गढ़ | रामस्नेही संत श्रीरमताराम एवं उनके शिष्य अंतरराष्ट्रीय कथावाचक एवं भागवताचार्य संत श्री दिग्विजयराम जी के नेतृत्व में 84 सदस्यों का दल जापान की आध्यात्मिक यात्रा के लिए रवाना होकर टोक्यो पहुंचा।
जापान के शहर टोक्यो में भारतीय राजदूत सीबी जॉर्ज ने भारतीय संतों का स्वागत एवं सम्मान किया। जॉर्ज 1993 बेच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी होकरवर्तमान में जापान में भारत के राजदूत है। आज भारतीय स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी घोष के 139 वे जन्मदिवस था, चूंकि घोष ने जापान में भारत की पहचान बनाई थी। उनके 139 वे जन्मदिवस पर स्थानीय प्रवासियों एवं सीबी जॉर्ज के साथ उनके स्मारक पर जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिग्विजयराम महाराज ने जापान की धरती से पूरे विश्व को शांति एवं भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि भारत हमेशा विश्व में शांति चाहता है। यह कामना करता है कि पूरा विश्व भाईचारे एवं शांति के साथ रहे। हमारा सनातन धर्म भी यही संदेश देता है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्थानीय भारतीय प्रवासी साथ थे। मुख्य रूप से मनीष अग्रवाल व अर्पित चोरडिया, रोहन अग्रवाल, अजय नरोला साथ रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News