PM Narendra Modi: चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वदेशी अपनाओ की अपील को एक जनांदोलन में बदल दिया है. CTI की पहल को दिल्ली की 700 से अधिक मार्केट और इंडस्ट्री एसोसिएशनों का समर्थन मिलना इस बात का संकेत है कि अब देश का व्यापारी वर्ग भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाना चाहता है.
Trending Photos
Chamber of Trade and Industry: दिल्ली में व्यापारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को समर्थन देते हुए एक अनोखा और भावनात्मक अभियान शुरू किया है. इस अभियान का मकसद ‘ स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ ‘ है. दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में लोगों से अपील की थी कि त्योहारों के दौरान विदेशी सामानों का उपयोग न करें और भारत में बनी चीजों को ही प्राथमिकता दें. इस अपील को जमीन पर उतारने के लिए CTI की टीम अब गणेश चतुर्थी से पहले देशी मिट्टी से बनी भगवान गणेश की मूर्तियों के साथ दिल्ली की हर छोटी-बड़ी दुकान पर जाएगी. इस मूर्ति को दुकानदारों को भेंट कर CTI टीम उन्हें भावनात्मक रूप से जोड़ेगी और विदेशी सामानों को न खरीदने के लिए प्रेरित करेगी.
CTI के इस कदम को दिल्ली की 700 से ज्यादा मार्केट एसोसिएशनों और इंडस्ट्री एसोसिएशनों का समर्थन मिल चुका है. यानी यह एक छोटा प्रयास नहीं बल्कि पूरे दिल्ली के व्यापारियों की आवाज बन चुका है. CTI का मानना है कि त्योहारों के समय चीन जैसे देशों से भारी मात्रा में सस्ता लेकिन मशीनों से बना हुआ माल आता है, जिससे भारत के कारीगरों और स्थानीय उत्पादकों को भारी नुकसान होता है. CTI अध्यक्ष ने कहा कि अगर हम अपने ही देश में बनी मूर्तियां और सजावटी सामान इस्तेमाल करेंगे तो हमारे कारीगरों को रोजगार मिलेगा और भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. यह सिर्फ एक मूर्ति नहीं, आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक है.
इस अभियान में CTI की टीम हर दुकानदार से मिलेगी. उनसे अपील करेगी कि इस बार सिर्फ भारतीय सामान बेचें और खरीदें. वे दुकानों पर भारतीय गणेश मूर्ति भी स्थापित करेंगे, जिससे ग्राहकों में भी एक संदेश जाए कि स्वदेशी सामान ही हमारी असली शक्ति है.
इनपुट – देवेश कुमार
ये भी पढ़िए- प्लेटफार्म पर खड़े पैसेंजर को मेट्रो आने से पहले पता चला जाएगा कौनसे कोच में है भीड़
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.