Jaunpur News: किशोर की चाकुओं से गोदकर हत्या, अपराधी बेख़ौफ़ , लगतार बढ़ रहा अपराध | News Track in Hindi – Newstrack

Jaunpur News
Jaunpur News: जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके अपराधी आए दिन गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं बीते सोमवार को जफराबाद थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर से जहां पूरा जिला दहल उठा था। बीते मंगलवार को बदलापुर में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई वहीं आज बुधवारको ताजा मामला सिकरारा थाना क्षेत्र का है, जहां कुरनी स्थित समाधगंज पंचायत भवन के सामने एक किशोर की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अनुज यादव पुत्र भोला यादव निवासी जमालपुर, मछलीशहर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुज यादव सुबह करीब 7 बजे बाइक (UP 62 BA 1283) से कहीं जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।
हत्या की खबर जैसे ही अनुज के घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।अभी सप्ताह भर भी नहीं हुए गोतस्करों ने सिपाही दुर्गेश सिंह पर गाड़ी चढ़ा कर हत्या कर दी , उसके पहले भी एक दिन चौकी इंचार्ज प्रियंका सिंह पर गो तस्करों ने गाड़ी चढ़ा दी थी। सप्ताह भर के अंदर ही जिस तरीके से घटनाएं घटित हुई है पुलिस पर बड़े सवाल उठ रहे हैं, हालांकि पुलिस कार्रवाई कर रही है लेकिन फिर भी अपराधियों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं।
This Quiz helps us to increase our knowledge

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News