महिला टीम इवेंट में भारत को स्वर्ण पदक: मेरठ की रूपल चौधरी रहीं 4 गुणा 400 मीटर दौड़ में शामिल, तीन पदक किए … – Dainik Bhaskar

साउथ कोरिया में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुरुवार को महिला टीम इवेंट में भारत को स्वर्ण पदक मिल गया। 4 गुना 400 रिले दौड़ में भारत की चार महिला एथलीटों ने यह पदक दिलाया। मेरठ की रूपल चौधरी टीम का हिस्सा रहीं। इससे पहले बुधवार को रूपल ने 4 गुना 40
मेरठ के शाहपुर जैनपुर निवासी रूपल चौधरी की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। चार महिला खिलाड़ियों ने 4 गुना 400 रिले दौड़ को 3 मिनट 34.16 सेकेंड में पूरा किया। वहीं, मेरठ के इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपल चेज में अब शुक्रवार को प्रतिभाग करेंगी। 31 मई को पारुल 5000 मीटर दौड़ में पदक के लिए दौड़ेंगी।
एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की तीन बेटियां पारुल चौधरी, रूपल चौधरी और अन्नू रानी प्रतिभाग कर रही हैं। अन्नू जैवलिन थ्रो में चौथे नंबर पर रही हैं। शाहपुर जैनपुर निवासी रूपल चौधरी बुधवार को 400 मीटर दौड़ में दूसरे नंबर पर रहकर रजत पदक प्राप्त कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 4 गुना 400 मिक्स रिले में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
वहीं, पारुल चौधरी को 3000 मीटर स्टीपल चेज में गुरुवार को प्रतिभाग करना था, इसको बढ़ाकर अब शुक्रवार को कर दिया गया है। मेरठ की उड़नपरी के नाम से मशहूर भारतीय महिला एथलीट पारुल चौधरी उत्तर प्रदेश सरकार ने डीएसपी नियुक्त किया था।
पारुल चौधरी के करियर पर नजर
स्वर्ण पदक –प्रथम स्थान 2023 एशियन गेम्स 5000 मी.
-रजत पदक –दूसरा स्थान 2023 एशियन गेम्स 3000 मीटर स्टीपल चेज
-स्वर्ण पदक- एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 बैंकाक
-कांस्य पदक-एशियन चैंपियनशिप 2018 बैंकाक
-अर्जुन अवॉर्ड-2023-रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड-2023-2024 ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग
रूपल चौधरी के करियर पर नजर
-2022 में विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4×400 मीटर रिले में रजत पदक और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था।
-विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय
-राष्ट्रीय अंडर-20 फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक
-जापान में एशियाई रिले चैंपियनशिप में रजत पदक
-28 फेडरेशन कप 2025 में स्वर्ण पदक
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News