‘अब मैं किसके लिए जिऊंगा…’, दिल्ली में सुरक्षा अधिकारी, पत्नी और बेटी के कत्ल की क्या है पहेली? बेटा बोल रहा एक ही बात – Jansatta

दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आई है, यहां नेब सराय इलाके में बुधवार सुबह एक अधेड़ दंपति और उनकी बेटी की उनके घर में कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकरी दी। पुलिस ने बताया कि तीनों की पहचान राजेश कुमार (51), उनकी पत्नी कोमल (46) और उनकी बेटी कविता (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दंपति के बेटे अर्जुन ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे सैर के बाद घर लौटकर शवों को देखा। बेटे ने जैसे ही शवों की हालत देखी उसके मुंह से चीख निकल गई। मंजर देखने के बाद वह बार-बार एक ही बात बोल रहा है कि अब मैं किसके लिए जिउंगा?
मामले में एक अधिकारी ने बताया कि उसने पड़ोसियों को सूचित किया, जिन्होंने फिर पुलिस को बुलाया। अधिकारी ने कहा, ‘‘अपराध टीम तथा फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और प्रथम दृष्टया घर से किसी भी सामान की चोरी या तोड़फोड़ नहीं हुई है।’’ घटना के बारे में जानकारी देते हुए अर्जुन के मामा सतीश कुमार ने कहा, ‘‘राजेश मेरे साले थे। मुझे मेरे भतीजे (अर्जुन) ने घटना के बारे में फोन पर सूचित किया था। राजेश सेना से सेवानिवृत्त थे और फिलहाल में वह सुरक्षा अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे, जबकि उनकी बेटी कॉलेज में पढ़ती थी।’’
कुमार ने आगे बताया कि वित्तीय विवाद के कारण हमला होने की संभावना हो सकती है। देवली से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक प्रकाश जरवाल ने पीड़ित के घर जाकर राजेश के बेटे से बात की। जरवाल ने कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उनके बेटे ने मुझसे पूछा, ‘अब मैं किसके लिए जीऊंगा?’’’ जारवाल ने कहा, ‘‘किसी ने घर में घुसकर पीड़ितों की गर्दन पर चाकू से वार किया।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर रोज लोगों की हत्याएं होना आम बात हो गई है।
Ghaziabad News Raju Case: गाजियाबाद में 31 साल के बाद बेटे के मिलने की खुशी में मां नजर उतार रही थी, मन्नते मांग रही थी। पिता सीने से लगा रह थे इसी बीच देहरादून का एक शख्स यूट्यूब पर कमेंट करता है फिर सभी सन्न रह जाते हैं।
लोकसभा में सीट आवंटन से नाराज सांसदों ने अपनी शिकायतें उठाईं। टीडीपी के रेड्डी ने अपनी पिछली सीट से कमतर सीट मिलने पर निराशा व्यक्त की। कई वरिष्ठ सांसद आठवें ब्लॉक से दूर रखे जाने से नाखुश हैं, जहां कैमरे विपक्ष के नेता पर केंद्रित होते हैं। इंडिया गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस पर सत्ता साझा न करने का आरोप लगाते हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News