सीतापुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने किया आयोजन, वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान – Dainik Bhaskar

उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने सीतापुर के मन्नत लॉन में शुक्रवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूनियन अध्यक्ष पी.डी. वर्मा ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।
कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान हिंदी पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति और भविष्य पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार पदमकांत शर्मा, ज्ञान सिंह और संरक्षक हरिराम अरोड़ा मौजूद रहे। यूनियन के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष रामचंद्र वर्मा, रामकृष्ण पांडेय, कमरुल हसन और महामंत्री सुनील रस्तोगी ने भी शिरकत की।
समारोह में राजू मिश्रा, आरिफ खान सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे। अशोक श्रीवास्तव, कलाम अहमद, संतोष कुमार वर्मा, अबरार अली, अनूप कुमार, आशुतोष अवस्थी और ब्रजलाल यादव जैसे पत्रकारों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के महत्व और इसके सामने मौजूद चुनौतियों पर अपने विचार रखे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News