LIVE Weather News: देश में मानसून की दस्तक, बारिश का सिलसिला हुआ शुरू, पढ़ें लाइव अपडेट्स – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Aaj Ka Mausam LIVE: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जताया है। मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा, IMD ने गोवा में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर भारी बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में 25 मई यानी कल से मॉनसून की एंट्री होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बादल छाने की जानकारी दी है। वहीं, कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में तेज हवाओं और बादलों की गरज का अलर्ट भी जारी किया गया है। आज किस राज्य में कैसा मौसम रहेगा, जानने के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

#watch | Nilgiris District, Tamil Nadu | A 30-member NDRF team arrives in Ooty as a very heavy rain warning has been issued for the district. pic.twitter.com/n6EjBNSqJD
आईएमडी वैज्ञानिक शुभांगी ए भूटे ने बताया, “दक्षिण कोंकण, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग को रेड अलर्ट जारी किया गया है। हमें उम्मीद है कि दोनों जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। रायगढ़ जैसे बाकी क्षेत्र में हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और उत्तरी कोंकण में हमने येलो अलर्ट जारी किया है। दबाव के मद्देनजर हमने मछुआरों को चेतावनी दी हैठ।

#watch | ओडिशा: भुवनेश्वर के कई हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/GY305uSS3u
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज केरल पहुंच गया है। 2009 के बाद से यह अब तक का सबसे पहले पहुंचने वाला मानसून है। 23 मई को मानसून की शुरुआत हुई थी। मानसून के जून में आने की संभावना जताई गई थी।

VIDEO | The southwest monsoon reached Kerala today, marking its earliest onset over the Indian mainland since 2009 when it began on May 23, the India Meteorological Department (IMD) said. Visuals from Thiruvananthapuram.#monsoon2025 #keralarains(Full video available on PTI… pic.twitter.com/aFE7ptP5Zd

Southwest Monsoon 2025 has made a early onset over #kerala by 8 days of normal date and +1 day of our forecasted date. #monsoon2025 has made an intense onset over all parts of Kerala and parts of adj S Tamil Nadu. •OLR values, Heavy rainfall in past 24hrs, wind field criteria… pic.twitter.com/g1jy1GN8hJ
आज कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मानसून के आगमन के साथ केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

IMD Weather Warning (24.05.2025)Extremely heavy rainfall likely to occur at isolated places over Konkan & Goa, Madhya Maharashtra, Coastal Karnataka and South Interior Karnataka, Kerala today.#rainyseason #rainfall #weatherupdate #karnataka #maharashtra #goa #keralapic.twitter.com/mf9Nc69WIL
मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून समय से पहले ही आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2009 के बाद यह सबसे जल्दी आने वाला मानसून है। कुछ समय पहले तक केरल में मानसून 24 घंटों में पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि, ये समय से पहले ही पहुंच गया।

उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान दिनांक 24-05-2025 pic.twitter.com/A1BlpMn14O
पालघर और गुजरात में बारिश हो रही है। नवसारी और वलसाड में भारी बारिश हो रही है। समुद्र के ऊपर टीएस की गति बहुत धीमी है। मुंबई में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Rain bands moved northwards over Palghar & Gujarat. Navsari & Valsad are getting heavy rains. More heavy rains expected over there. Very slow TS movement over sea so will take more time for Mumbai to get rains. Stay tuned for live updates #mumbairains pic.twitter.com/oFimAl4tne
यहां देखें उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान कितना रहा।

Realised Maximum/Minimum Temperature and Departure from Normal (In Last 24 Hours) pic.twitter.com/06U7mFjo8V

Recorded Maximum/Minimum temperatures (°C) over Delhi upto 0830 HRS IST of Today, 24th May 2025 #imd #weatherupdate #mausam #maximumtemperature #minimumtemperature #delhi #delhiweather@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/jfvbWPtURn
देश में जल्द ही मौसम बदलने वाला है, क्योंकि आने वाले 24 घंटों में मानसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में मानसून केरल पहुंच सकता है।

Morning Weather Briefing (24.05.2025) YouTube : https://t.co/qBJDCSwOmeFacebook : https://t.co/oUBfBuZwuU#imd #weatherupdate #india #rain #weatherupdate #weatherforecast #heatwave #rainfallupdate #mausam #thunderstorm #hailstorm@moesgoi @ndmaindia @DDNationalpic.twitter.com/2kEaoqpTfm
पहाड़ी इलाकों में बारिश से मौसम बदल रहा है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 मई तक मौसम शुष्क और गर्म रहने की उम्मीद है। 27 मई के बाद तापमान में मामूली सुधार होने की संभावना जताई गई है।
देश के पहाड़ी इलाकों में मौसम करवट ले रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में मौसम बदला है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तराखंड के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, चंपावत के कई क्षेत्रों में बारिश होगी। बीते दिन भी कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली थी।
आज हरियाणा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ प्रदेश के 5 जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

Observed #maximum #temperature over #punjab, #haryana & #chandigarh dated 23-05-2025 pic.twitter.com/B8IuIZdvpe
अरब सागर में वॉलमार्क निम्न दबाव एक्टिव होने के कारण बारिश हो रही है। गुजरात के राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, पोरबंदर, भावनगर, गिर सोमनाथ, भरूच, सूरत, तापी, नवसारी, डांग, वलसाड, दमन और दादरा और नगर हवेली में भी गरज के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
गुजरात में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज सौराष्ट्र के राजकोट, अमरेली, भावनगर, जूनागढ़ और गिर सोमनाथ में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, दक्षिण गुजरात के सूरत, नवसारी, वलसाड, भरूच, तापी और डांग में भी गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
यूपी में आज झोंकेदार हवाएं (हवा की गति 30-50 किमी/घंटा) चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, लखीमपुर खीरी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर के आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी।

IBF DATED 23.05.2025 pic.twitter.com/YE8Ps9K5UO

मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम अपडेट दिया है। आज बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा, झांसी, तलितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

IBF DATED 23.05.2025 pic.twitter.com/YE8Ps9K5UO

भारत के कई क्षेत्रों में प्री-मानसून की शुरुआत होने वाली है। इसी बीच IMD ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही शनिवार को बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 मई तक राजधानी में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर और बीकानेर में अगले 2-3 दिनों तक हीटवेव की संभावना जताई गई है। वहीं, पूर्वी हवाओं की वजह से राज्य के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना भी जताई गई है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News