Bulandshahr News: देवी यात्रा को निकले श्रद्धालुओं पर पथराव, 3 महिलाएं घायल, 5 गिरफ्तार | News Track in… – Newstrack

देवी यात्रा को निकले श्रद्धालुओं पर पथराव, 3 महिलाएं घायल, 5 गिरफ्तार (Photo- Social Media)

Bulandahahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र में देवी मां की जात लगाने के लिए निकले श्रद्धालुओं का गैर संप्रदाय के कुछ युवकों ने पहले डीजे बंद किया, फिर विवाद बढ़ने पर पथराव कर दिया, जिसमें 3 महिला श्रद्धालु चोटिल हो गई, मामला दो संप्रदायों का होने के कारण गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, एसपी सिटी शंकर प्रसाद का कहना है कि मामले में 5 नामजद और अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, फिलहाल शांति कायम है। SP सिटी ने भी मौके पर डेरा डाला है।
बुलंदशहर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव गिरौरा में आज दोपहर को सुदेश परिवार सहित गिरौरा से कांगडा देवी, नगरकोट देवी आदि स्थानों पर जात लगाने के लिए जा रहे थे। जात लगाने जाने के दौरान डीजे पर भजन बजाए जा रहे थे, तभी जैसे ही D.J के साथ माता रानी की शोभा यात्रा मस्जिद के आगे से मंडी आवाज में डीजे बजाकर निकली तो गैर संप्रदाय के कुछ युवकों ने पहले डीजे बंद किया, डीजे बंद किए जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक संप्रदाय विशेष के कुछ लोगो ने लाठी डंडों से मारपीट करते हुए श्रद्धालुओं पर पथराव कर दिया, पथराव में यशोदा, कल्लो व राधा चोटिल हो गई। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जानकारी पाकर तत्काल खानपुर थाना अध्यक्ष, CO स्याना, खानपुर, अगौता, औरंगाबाद आदि थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा, इस समय स्थिति नियंत्रण में है शांति व्यवस्था कायम है, गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
खानपुर थाने में जात को जा रहे श्रद्धालुओं पर पथराव करने के मामले में खुर्शीद पुत्र वसीर अहमद, जिशान पुत्र इमामुद्दीन, साजिद, सद्दाम व आशिफ पुत्रगण हुसैन व कुछ अन्य अज्ञातों के खिलाफ BNS की धारा 115(2) ,351 (3), 352, 191( 2 ) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
This Quiz helps us to increase our knowledge

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News