Entertainment News LIVE: गायक मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों को चौंका दिया जब उन्होंने घोषणा की कि उन्हें जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है। इस जोड़े ने अप्रैल 2022 में शादी की थी और अब तीन साल बाद दोनों के घर एक बेटे और एक बेटी का जन्म हुआ है। मिलिंद ने फैंस के साथ ये खबर शेयर की है और बताया कि ये किसी चमत्कार से कम नहीं है।
नए माता-पिता ने अपने जुड़वां बच्चों के जन्म की घोषणा इंस्टाग्राम पर एक क्यूट सी पोस्ट के साथ की हैं। दो बच्चों की तस्वीर शेयर करते हुए – एक गुलाबी रंग में और दूसरा नीले रंग में – सिंगर ने लिखा, “गाबा की कहानी में ट्विस्ट नहीं, ट्विंस हैं!” मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी छोटी बड़ी खबर के लिए यहां बने रहिए।
पिछले कुछ समय से ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल को लेकर काफी बज चल रहा है। अब खबर आ रही है कि स्मृति ईरानी जो इस शो में तुलसी का किरदार निभा रही हैं, उन्हें सेट पर Z+ सिक्योरिटी दी जाएगी। इस शो के साथ स्मृति एक्टिंग में कमबैक करने वाली हैं।
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया। जिसमें पाकिस्तान के आतंकियों के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। इस वक्त दोनों देशों के बीच संबंध अच्छे नहीं हैं और अब एक्ट्रेस और साध्वी ममता कुलकर्णी ने मुसलमानों और पाकिस्तानियों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान से उन्हें बहुत प्यार मिला है। जिसके बाद एक्ट्रेस के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है।
मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल पेरेंट्स बन गए हैं। उनके घर एक नहीं दो-दो बच्चों का जन्म हुआ है। प्रिया ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि प्रिया हर्ष बेनीवाल की बहन हैं और फैशन इन्फ्लुएंसर भी हैं। मिलिंद ने फैंस को इस पोस्ट के जरिए गुड न्यूज दी है।