—विज्ञापन—
Entertainment LIVE: मनोरंजन जगत की ताजा और चटपटी खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए हम News24 का लाइव ब्लॉग लेकर आए गए हैं। आज की शुरुआत साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ करते हैं, जिनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। दूसरी ओर एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आरजे महवश ने एक बार फिर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जबकि सिंगर टेलर स्विफ्ट ने अपडेट दिया है कि वह अपनी 6 एल्बम की मालकिन बन गई हैं। इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे ही अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ बने रहें।
साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ के एक इवेंट में कहा था कि कन्नड़ भाषा तमिल से जन्मी है। उनके इस बयान पर शुरू हुआ विवाद अभी तक नहीं थमा है। एक ओर एक्टर ने अपने इस बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया है। दूसरी ओर कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगदागी ने कमल हासन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब तक एक्टर अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो कर्नाटक में उनकी सभी फिल्मों पर ‘प्रतिबंध’ लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो, अगर कन्नड़ और कर्नाटक की जमीन और पानी के खिलाफ बोलेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमल हासन को माफी मांगनी होगी।
बिग बॉस ओटीटी फेम पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा जुड़वां बच्चों के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल ने ट्विन्स को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज को सिंगर ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शेयर किया है। जाहिर है कि कपल ने इसी साल के फरवरी महीने में फैंस को बताया था कि वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अब कपल के घर डबल खुशियों ने दस्तक दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- सिंगर Millind Gaba के घर आईं डबल खुशियां, पत्नी Pria Beniwal ने ट्विन्स को दिया जन्म
एक्टर करण टैकर अब टीवी से निकलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक अपना नाम कमा चुके हैं। ANI के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं क्योंकि उन्हें अपने करियर में उन्हें किसी से नफरत नहीं मिली है। करण कहते हैं, ‘इंडस्ट्री में मेरा बहुत खुले दिल से वेलकम किया गया है। क्या बाहरी लोगों के लिए ऐसा मुमकिन है? बेशक… ये हमारी बिरादरी या इंडस्ट्री नहीं है। बहुत सारे दरवाजे खटखटाने पड़ते हैं।’ करण आगे कहते हैं कि आप फिल्म स्टार्स से कॉम्पिटीशन नहीं कर सकते क्योंकि उनके पास बहुत कुछ है। उनका अपना स्ट्रगल हो सकता है लेकिन उन्हें निश्चित रूप से बहुत कुछ मिलता है। यहां सुनें करण टैकर का पूरा इंटरव्यू।
#watch | Speaking on newcomers and outsiders coming to the industry and challenges before them, actor Karan Tacker says, "…I have been very lucky that I have never gotten any hate in my career. I have been welcomed with very open arms…Is it difficult for outsiders to make it?… pic.twitter.com/GpxlaWU752
— ANI (@ANI) May 30, 2025
#watch | Speaking on newcomers and outsiders coming to the industry and challenges before them, actor Karan Tacker says, "…I have been very lucky that I have never gotten any hate in my career. I have been welcomed with very open arms…Is it difficult for outsiders to make it?… pic.twitter.com/GpxlaWU752
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ 20 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को रवि छाबड़िया ने डायरेक्ट किया है।
https://www.instagram.com/p/DJHYusqpsiZ/?img_index=1
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, CBFC ने फिल्म में कुछ बदलाव किए हैं। ऑडियो से ‘निकल दूंगी’ संवाद में बदलाव किया गया है। इसके अलावा ‘आइटम’ और ‘हराम’ जैसे कुछ शब्दों को बदलवाया गया है। साथ ही फिल्म से कामुक दृश्यों और कुछ संवादों में बदलाव किया गया है।
https://www.instagram.com/p/DJ_XL3hNu2E/
आरजे महवश क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग रूमर्स को लेकर अक्सर लोगों का ध्यान खींचती हैं। इस बीच उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। पोस्ट में महवश ने लिखा, ‘जरूरी ये नहीं कि आप जानते हैं कि आपने किसी के साथ गलत नहीं किया। आप हमेशा अपने इरादों के साथ शुद्ध रहे हैं। आपको याद है कि आपको भगवान के पास जाना है। अपने नैतिकता के हिसाब से जिएं। बाकी जो लोग कहते हैं, वो सब शोर है। इसे रद्द करें।’
सिंगर टेलर स्विफ्ट ने अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने बताया कि स्कूटर ब्राउन से अपनी पहली 6 एल्बमों के मास्टर रिकॉर्ड की मालकिन बन गई हैं। सिंगर ने एक्स पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह सभी एल्बम को दिखाते हुए जमीन पर बैठी हैं। इस पोस्ट के साथ टेलर ने कैप्शन दिया, ‘तुम मेरे साथ हो।’ इसके साथ में उन्होंने कलरफुल हार्ट इमोजी शेयर किए हैं।
You belong with me.💚💛💜❤️🩵🖤Letter on my site 🙂 pic.twitter.com/pdb6kGDcVO
— Taylor Swift (@taylorswift13) May 30, 2025
You belong with me.💚💛💜❤️🩵🖤Letter on my site 🙂 pic.twitter.com/pdb6kGDcVO
एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला आज 31 मई, 2025 को अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस पिछले साल ही नागा चैतन्य के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। ऐसे में फैंस भी बेताब हैं जानने के लिए कि नागा जन्मदिन के खास मौके पर लविंग वाइफ शोभिता को कैसे बर्थडे विश करते हैं? शोभिता के करियर की बात करें तो वह फेमिना मिस इंडिया की रनरअप रह चुकीं हैं। बतौर मॉडल अपना करियर शुरू करने वालीं शोभिता धुलिपाला की गिनती आज की टॉप एक्ट्रेस में होती है।
https://www.instagram.com/p/DJHl-6ATh1X/?img_index=1
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ पिछले साल 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी। अब पुष्पा 2 टीवी पर एंट्री करने के लिए तैयार है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पुष्पा 2: द रूल’ हिंदी आज 31 मई को शाम 7.30 बजे जी सिनेमा पर टेलीकास्ट की जाएगी। बता दें कि अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 1871 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
https://www.instagram.com/p/DESLWIZSRXo/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3da049fd-1b0c-4432-a497-0c08fca67ae1
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in