Fatehabad News: फतेहाबाद में लिव-इन में रहने वाले कपल की चाकुओं से गोदकर हत्या – Aaj Samaj

पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड संग रह रही थी 2 बच्चों की मां
Fatehabad News (आज समाज) फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद में लिव-इन में रहने वाले कपल की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला अपने पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड संग लिव-इन में रह रही थी। महिला 2 बच्चों की मां थी। इस हत्याकांड को महिला के पति ने अंजाम दिया। उसने घर के बाहर ही पत्नी पर 11 बार चाकुओं से वार किया, जबकि युवक पर उसने 2 से 3 बार किए। वहीं चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। आज दोनों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
घटना बीती देर रात तिलकनगर इलाके की है। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय ऋतिक और 30 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। दोनों पिछले 6 महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पूजा का विवाह करीबन 14 साल पहले टोहाना के किला मोहल्ला के रहने वाले दीपक के साथ हुआ था। जिसके दो बच्चे हैं।
सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। जिनके बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि इस केस में आरोपी दीपक को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़े : हरियाणा में आज बारिश की संभावना
यह भी पढ़े : एक गांव-गोत्र में विवाह के खिलाफ रोहतक में एकजुट हुई खाप पंचायतें

आजसमाज No. 1 हिन्दी न्यूज़ चैनल। aajsamaaj.com पर पढ़ें हर छोटी से छोटी ताज़ा खबरें हिंदी में | प्रदेश की ताजा समाचार, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति कि ख़बरें, हिन्दी समाचार, UP election, election live update, Hindi News, live news in Hindi, watch live tv, Breaking news in Hindi, trending videos, Sports, business, film and Entertainment से जुड़ी सभी ताज़ा खबरें हिंदी में|
Contact us: corporate@itvnetwork.com
© AAJSAMAAJ 2009 – 2025. ALL RIGHTS RESERVED.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News