रूस के ब्रायंस्क में पुल ढहने से डिरेल हुई ट्रेन, हादसे में 3 लोगों की मौत और 28 घायल – आज तक

Feedback
पश्चिमी रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में शनिवार देर रात एक पुल ढहने के कारण एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतर जाने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए. मॉस्को रेलवे के एक बयान के अनुसार, ट्रेन मॉस्को से रूस के पश्चिमी भाग में क्लिमोव जा रही थी, तभी वह विगोनिचस्की जिले में पटरी से उतर गई. पुल ढहने का कारण अधिकारियों द्वारा ‘परिवहन कार्यों में अवैध हस्तक्षेप’ बताया गया, हालांकि इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई.
ब्रांस्क के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने टेलीग्राम पर घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आपातकालीन सेवाएं मौके पर हैं. रूस के मिनिस्ट्री ऑफ इमरजेंसी के अनुसार, यह दुर्घटना फेडरल हाईवे के पास हुई और कई रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं. रूसी की सरकारी समाचार एजेंसियों RIA और TASS ने बताया कि मृतकों में ट्रेन का ड्राइवर भी शामिल है. इंडिपेंडेंट टेलीग्राम चैनल बाजा और शॉट ने दावा किया कि पुल को जानबूझकर उड़ाया गया हो सकता है, हालांकि इन रिपोर्टों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है. यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है.
तीन वर्ष पहले यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से, ब्रांस्क सहित इसके सीमावर्ती क्षेत्रों में बार-बार ड्रोन हमले, हादसा कराने की साजिश और सीमा पार से गोलाबारी देखी गई है. इमरजेंसी सर्विस के सदस्य घटनास्थल पर मौजूद हैं और मलबे से जीवित लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं. रूसी मीडिया के मुताबिक पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर ढह चुके पुल के मलबे से टकराकर डिरेल हो गई.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News