Miss World 2025 की विनर बनीं Thailand की Suchata Chuangsri, दुनिया को मिली 72वीं ‘विश्व सुंदरी’ – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Miss World 2025 Winner: 72वां मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन (Miss World 2025) खत्म हो गया है और दुनिया को एक बार फिर से नई ‘विश्व सुंदरी’ मिल गई है। इस बार ‘विश्व सुंदरी’ का ताज थाईलैंड की हसीना के सिर सजा है। थाईलैंड की हसीना ओपल सुचाता चुऊंग्स्री (Suchata Chuangsri) अब नई ‘विश्व सुंदरी’ के नाम से जानी जाएगी। भारत की धरती पर एक बार फिर से ‘विश्व सुंदरी’ का चयन हुआ है।
मिस वर्ल्ड 2025 का ताज थाईलैंड की हसीना Suchata Chuangsri के सिर सजा है, जिसे बीते साल यानी 2024 की ‘विश्व सुंदरी’ क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने पहनाया है। इतना ही नहीं बल्कि इस इवेंट में क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने एक स्पीच भी दी, जिसमें क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ‘मिस वर्ल्ड’ ऑर्गनाइजेशन की CEO Julia Morley को धन्यवाद किया। साथ ही बताया कि उनकी लाइफ में क्या बदलाव हुए हैं।
วินาทีโอปอลได้รับมง เป็น MISS WORLD 2025 😭😭😭
สวย เก่ง สมมงมากกก โอปอลทำได้ น้ำตาไหลตามน้องงง ภูมิใจ Thailand 🇹🇭🇹🇭#MissWorld2025 #MissWorldThailand2025 #MissWorldThailand #OpalForHerOpalForWorld pic.twitter.com/HBuFj2uzOi
— Jigab | จิแก๊บ 📷👧🏻🦋 (@Ji_gab) May 31, 2025

72वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन का आयोजन इस बार इंडिया में किया गया था। तेलंगाना में दुनियाभर की तमाम हसीनाओं के बीच से 72वीं ‘विश्व सुंदरी’ का चयन किया गया है। हालांकि, इस रेस में भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता थीं, लेकिन नंदिनी गुप्ता सेमीफाइनल में जगह बना पाई और फाइनल से बाहर हो गई। टॉप 20 तक भी नंदिनी गुप्ता ने अपना जलवा बरकरार रखा, लेकिन टॉप 5 के बाद वो अपनी जगह नहीं बना पाई।

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

गौरतलब है कि बीते साल यानी 71वां मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन भी इंडिया में ही हुआ था। ये लगातार दूसरी बार था, जब भारत ने इस इवेंट की मेजबानी की है और हिंदुस्तान की धरती पर ‘विश्व सुंदरी’ का चयन किया गया है। 72वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में सोनू सूद, पॉपुलर एक्टर चिरंजीवी, ईशान खट्टर, राणा दग्गुबत्ती सहित कई पॉपुलर स्टार नजर आए।
यह भी पढ़ें- Miss World 2025 Updates: दुनिया को मिली नई ‘विश्व सुंदरी’, Thailand की हसीना के सिर सजा ताज
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News