भागलपुर, वरीय संवाददाता नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के एडीजी बिहार मेजर जनरल एएस बजाज आठ सितंबर को मारवाड़ी कॉलेज एनसीसी यूनिट का निरीक्षण करेंगे। इसकी तैयारी कॉलेज यूनिट ने शुरू कर दी है। मंगलवार को 23 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश मोहन द्वारा बटालियन के सभी एनसीसी पदाधिकारी के साथ कॉलेज में समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने मारवाड़ी कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा के साथ निरीक्षण स्थल का जायजा लिया। इसके बाद उनके आने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर कैप्टन राजेश नंदन, लेफ्टिनेंट दया बहादुर, सूबेदार अनूप कुमार, एएनओ एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play