Jamshedpur News: वेज रिवीजन समझौते को लेकर यूनियन में उठे सवाल, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष से मांगा जवाब – Hindustan

Jamshedpur News: टाटा स्टील कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते का फिटमेंट स्लिप जारी होने के बाद यूनियन के भीतर पिछले और वर्तमान समझौते को लेकर बहस शुरू हो गई है। यूनियन के आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप में कमेटी मेंबरों ने वर्तमान वेज रिवीजन समझौते को लेकर अध्यक्ष से कई सवाल किए हैं। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद के कार्यकाल में हुए 2019 के समझौते और मौजूदा समझौते की तुलना करते हुए वर्तमान नेतृत्व की उपलब्धियों पर सवाल उठाए।

कमेटी मेंबरों ने कहा कि 2019 के समझौते में टीएसटीएस और टीएसएसएस नाम से दो कंपनियां बनाने और आउटसोर्स कार्यों को इनसोर्स करने का निर्णय हुआ था। इसके उदाहरण के तौर पर टीएमएच की करीब 700 नर्सों का हवाला दिया गया, जो पहले वेंडर के माध्यम से काम करती थीं। सदस्यों ने सवाल किया कि 2023 में ओएस स्ट्रक्चर तय करते समय आउटसोर्स कार्यों के बजाय इनसोर्स कार्य टीएसटीएस को देने का निर्णय हुआ तो 2019 में कंपनियां बनाने का मूल उद्देश्य कितना पूरा हुआ।

बोनस समझौते और ईपीएस-95 को लेकर भी सवाल उठाए गए। कमेटी मेंबरों का कहना है कि मौजूदा नेतृत्व पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल में हुए बोनस समझौते को ही आगे बढ़ा रहा है। ईपीएस-95 के मामले में भी पूर्व नेतृत्व की ओर से पक्ष रखे जाने का दावा करते हुए वर्तमान नेतृत्व से उपलब्धि का आधार पूछा गया।

सदस्यों ने 2019 के ग्रेड में पाइपलाइन फेज ट्रेनीज को मिले एमजीबी के लाभ का उल्लेख करते हुए कहा कि मौजूदा व्यवस्था में यह लाभ नहीं मिल रहा है। यूसीएम की संख्या घटाने और 2019 में 500 निबंधित कर्मचारी पुत्रों की बहाली के फैसले को लेकर भी सवाल उठे।

अंत में कमेटी मेंबरों ने पूछा कि वर्तमान नेतृत्व के करीब दो कार्यकाल में ऐसी कौन-सी बड़ी उपलब्धि रही है, जिसे कर्मचारी गर्व से गिना सकें और भविष्य में भी यूनियन की उपलब्धि के रूप में याद किया जाए।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News