Chakradharpur News: एसआईआर : बूथ संख्या 207 व 208 में जनसुनवाई – Hindustan

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के बूथ संख्या 207 एवं 208 में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची से संबंधित विसंगतियों के निराकरण को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन रानी रसाल मंजरी विद्यालय परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। शिविर में ऐसे मतदाताओं को विशेष रूप से जानकारी एवं सहायता दी गई। जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं, लेकिन नाम या अन्य विवरण में किसी प्रकार की गलती है। इसके अलावा पहले से नो मैपिंग वाले लोगों को भी आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने और प्रक्रिया पूरी करने के लिए जानकारी दी गई।
मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरण में हुई विसंगतियों को दूर करने के लिए लोगों से संबंधित दस्तावेज जमा कराए गए। जनसुनवाई कार्यक्रम में बूथ संख्या 207 एवं 208 के बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर तथा पेशकार टीम के कर्मी मौजूद रहे। शिविर में पांच सौ से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News