मोतिहारी । जिला विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्र पर सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी व इस्तीफे की मांग का पुरजोर विरोध किया है । साथ ही विरोधियों को चेतावनी दी है कि चेयरमैन के विरुद्ध सस्ती लोकप्रियता लेने वाले लोग अनाप- सनाप बक कर उनके छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं । इस बाबत जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शेषनरायण कुंवर व महासचिव ने मनन कुमार मिश्र का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि श्री मिश्र सातवीं बार निर्विरोध चेयरमैन बने हैं । सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध दिया गया बयान गलत है ।
वहीं उनके समर्थन में पूर्व महासचिव नरेन्द्र देव,वरीय अधिवक्ता नरेन्द्र मिश्र,ईश्वर चंद्र दूबे, मनोज कुमार तिवारी सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने नारे लगाए ।मौके पर प्रभाकर मिश्र,प्रित दूबे, संतोष कुमार सिंह,बाबुल पाण्डेय, जन्मेजय कुमार, शैलेन्द्र मिश्र, अमरेन्द्र कुमार, यमुना यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play