फैसला पूरी तरह से द्विपक्षीय, PAK ने की थी पहल…मलेशिया पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने दुनिया को बताया सीजफायर का सच – indianews.in

संबंधित खबरें
Video : यूक्रेन का रूस में अब तक का सबसे बड़ा हमला, कई सैन्य ठीकानों को बनाया गया निशाना, 40 से ज्यादा विमानों का क्षतिग्रस्त होने का दावा
यूनुस ने कर दिया बड़ा खेला…बांग्लादेशी करेंसी से शेख मुजीबुर रहमान को किया गायब, नए नोटों में नजर आएगा अब ये
Yunus ने शेख हसीना के खिलाफ चली आखिरी चाल, लगाए ऐसे-ऐसे आरोप, बांग्लादेश में मच गया भूचाल
BLA ने पाक के इस बड़े शहर पर किया कब्जा? प्रशासनिक और वित्तीय ढांचे को किया तबाह, पाकिस्तान में मचा हंगामा
Viral Video:किसने बिगाड़ा एलन मस्क का थोबड़ा? काली आंख को लेकर व्हाइट हाउस पहुंचे अरबपति, ट्रंप के सामने किया खुलासा 
शेख हसीना को सत्ता से बेदखल करने के पीछे किसका हाथ? हाफिज सईद के गुर्गे ने दुनिया के सबसे बड़े राज से उठाया पर्दा
India News (इंडिया न्यूज), All Party Delegation On Ceasefire : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर काफी कुछ देखने को मिला है। भारत सरकार की तरफ से साफ तौर पर बताया जा चुका है कि सीजफायर का निवेदन पाक डीजीएमओ की तरफ से आया, इसके बाद भारत ने उसकी इस रिक्वेस्ट को मान लिया।
दूसरी तरफ सारा क्रेडिट लेने के लिए ट्रंप दोनों देशों के बीच कूद गए और कहा कि उनकी वजह से दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ है, उन्होंने दोनों देशों के बीच जंग रूकवाई है। ट्रंप के इस दावे को बाद में भारतीय विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया और इसे द्विपक्षीय फैसला बताया।
All Party Delegation On Ceasefire : मलेशिया पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने दुनिया को बताया सीजफायर का सच
अब विदेश में पाक के आतंकी चेहरे को बेनकाब करने के लिए भेजे गए प्रतिनिधिमंडल ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बारे में विस्तार से बताया कि आखिर कैसे सैन्य संघर्ष के बाद सीजफायर कैसे हुआ?
मलेशिया के कुआलालंपुर में पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल, जिसका नेतृत्व जेडीयू सांसद संजय झा कर रहे ने बताया कि सीजफायर पूरी तरह से द्विपक्षीय था और इसकी पहल पाकिस्तान ने की थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी डीजीएमओ ने इसका आह्वान किया था लेकिन हॉटलाइन में समस्या थी।
संजय झा ने बताया कि अगर मैं आपको विशेष रूप से बताऊं तो पाकिस्तानी डीजीएमओ ने सुबह संघर्ष विराम के लिए कोशिश की लेकिन हॉटलाइन में समस्या थी क्योंकि कुछ लोग पूछते हैं कि ये सीजफायर कैसे हुआ तो मै बताता हूं कि इसके बाद भारत में पाकिस्तान के दूतावास के लोगों ने भारतीय लोगों से संपर्क किया और बताया कि वो भारत के डीजीएमओ से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनसे बात नहीं हो पा रही है।
झा ने आगे कहा कि, इसके बाद संदेश आया कि हम 1:30 या 2 बजे के बाद बात करेंगे। फिर भारत के DGMO ने उनसे बात की। उन्होंने युद्ध विराम का अनुरोध किया और यह 3:35 बजे हुआ। इसके बाद भारत युद्ध विराम के लिए तैयार हो गया क्योंकि भारत युद्ध के पक्ष में नहीं है। हम यह संदेश देना चाहते थे कि हम केवल उनके आतंकी ठिकानों को नष्ट करना चाहते हैं और हमने ऐसा किया।
बता दें कि 10 मई को शाम 5.25 बजे डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के ऐलान करने से पहले ही युद्ध विराम की घोषणा की थी, जो दोनों देशों के बीच बातचीत के दावे के करीब दो घंटे बाद हुआ। इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने युद्ध विराम की पुष्टि की।
Yunus ने शेख हसीना के खिलाफ चली आखिरी चाल, लगाए ऐसे-ऐसे आरोप, बांग्लादेश में मच गया भूचाल
BLA ने पाक के इस बड़े शहर पर किया कब्जा? प्रशासनिक और वित्तीय ढांचे को किया तबाह, पाकिस्तान में मचा हंगामा

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News