Sanjay Singh: Video: 'अब लाए हैं 'वन नेशन, वन हसबैंड' स्कीम…', इस मुद्दे को लेकर PM मोदी पर फायर हुए संजय सिंह, सिंदूर का जिक्र कर भयंकर सुनाया! – indianews.in

संबंधित खबरें
'जेल में रहकर पिता बना आतंकी लखवी', अल्जीरिया से Pak पर ओवैसी का तीखा हमला, उधेड़ दी बक्खियां
नागालैंड में सभी 7 विधायकों के पार्टी छोड़ने से अजित पवार नाराज, उठाएंगे कोई बड़ा कदम! NDA में आएगा भूचाल
Video: 'हम दोनों एक साथ….',BJP सांसद निशिकांत दुबे ने असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कही ऐसी बात, हर तरफ हो रही तारीफ!
'दीदी की विदाई तय, 26 मई को हमारे मुख्यमंत्री लेंगे शपथ…' रामलीला मैदान से अमित शाह की हुंकार, BJP मिशन 2026 के लिए तैयार
'बंगाल को उत्तर कोरिया बनाया…', शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी को लेकर ममता बनर्जी पर जमकर भड़की कंगना रनौत, कर दी ये बड़ी मांग
'जिस भाषा को समझोगे,उसी में समझाने का प्रयास होगा…'मुस्लिम कट्टरपंथियों को कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का कड़ा संदेश
India News (इंडिया न्यूज)Sanjay Singh: आप नेता संजय सिंह ने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी के ‘घर-घर सिंदूर अभियान’ को लेकर सवाल उठाए हैं। संजय सिंह ने इसे घटिया राजनीतिक स्टंट बताया है। उन्होंने इस अभियान को ‘एक राष्ट्र, एक पति’ योजना तक कह दिया है। बीजेपी ने इन आरोपों को नकार दिया है। उनका कहना है कि वे घर-घर जाकर सिंदूर नहीं बांट रहे हैं।
संजय सिंह ने पीएम मोदी से पूछा है, ‘मोदीजी, दो चुटकी सिंदूर का महत्व आप क्या जानते हैं?’ उन्होंने कहा कि इंडियन कल्चर में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए सिंदूर लगाती हैं। सिंदूर महिलाओं के सम्मान और गहरे भावनात्मक अर्थ का प्रतीक है। आप नेता ने भारतीय जनता पार्टी पर घटिया पॉलिटिक्स करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं की भावनाओं का सम्मान नहीं कर रही है। कांग्रेस ने भी इस अभियान की आलोचना की है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री हर घर में सिंदूर क्यों भेजना चाहते हैं?
आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की है। संजय सिंह ने बीजेपी के ‘घर-घर सिंदूर अभियान’ पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे राजनीतिक स्टंट बताया है। उन्होंने इस अभियान का नाम ‘एक राष्ट्र, एक पति’ योजना रखा है।
संजय सिंह ने एक्स यानी (पूर्व में ट्विट्टर) पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘भारतीय संस्कृति में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए सिंदूर लगाती हैं। यह उनके लिए सम्मान, गर्व और गहरे भावनात्मक अर्थ का सिंबल है। लेकिन अब ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और ‘एक राष्ट्र, एक नेता’ जैसी योजनाओं के बाद ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री ने ‘एक राष्ट्र, एक पति’ की शुरुआत कर दी है।
भारत में महिलायें अपने पति की लंबी उम्र के लिये अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं।
अब मोदी जी नई स्कीम लाए हैं “One Nation One Husband” BJP के कार्यकर्ता मोदी जी के नाम का सिंदूर घर-घर लेकर जायेंगे।
वोट के लिए BJP की घटिया राजनीति।#सिन्दूर_के_सौदागर pic.twitter.com/Etierj3Lzj
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) May 31, 2025

आप नेता ने आगे कहा कि ‘पहलगाम अटैक में शामिल चार पाकिस्तानी टेरेरिस्ट अभी भी फरार हैं और पीओके अभी तक वापस नहीं लिया गया है। भारतीय सेना मजबूत थी और पीओके को वापस ले सकती थी, यहां तक ​​कि बलूचिस्तान को भी पाक के चंगुल से आजाद करा सकती थी, हालाँकि मोदी सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव में सीजफायर का विकल्प चुना। और दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता भारतीय महिलाओं की भावनाओं पर बिना सोचे-समझे घर-घर जाकर सिंदूर बांट रहे हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News