भोपाल में तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को कुचला, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में एडमिट – आज तक

Feedback
भोपाल के रोशनपुरा चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को टक्कर मार दी. यह कार रॉन्ग साइड से आ रही थी. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज अभी आईसीयू में चल रहा है. घटना का पूरी तरह दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कार ने टक्कर मारकर युवकों को कुछ दूरी तक घसीटा और फिर सड़क के ऊपर चढ़ गई.
घटना के दौरान, न्यू मार्केट के पास दुकान लगाने वाले अमित चौहान अपने दोस्तों के साथ चौराहे पर नाश्ता कर रहे थे और मस्ती कर रहे थे. इस दौरान वहां से गुजर रही कार सवार कुछ लोग उनका वीडियो बनाने लगे. वीडियो बनाने से रोकने पर विवाद शुरू हो गया. विवाद के बाद कार सवार युवकों ने रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार से गाड़ी लेकर सीधे उन पर चढ़ाई कर दी.
यह भी पढ़ें: नारी शक्ति को सैल्यूट, आतंकियों पर वार, गोली का जवाब गोले से… भोपाल में PM मोदी की स्पीच की बड़ी बातें
एक युवक का आईसीयू में चल रहा इलाज
घटना के तुरंत बाद, आरोपी कार सवार फरार हो गए. घायल युवकों में से एक का इलाज अभी ICU में चल रहा है. पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए टीटी नगर थाना के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस चंद्रशेखर पांडे की देखरेख में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: MP: शादी की खुशियां मातम में बदलीं… भोपाल फार्महाउस के पूल में डूबा 20 साल का युवक
CCTV फुटेज के जरिए आरोपी को तलाश रही पुलिस
पुलिस घटना की जांच के लिए CCTV फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 281 और 125(a) के तहत मामला दर्ज किया है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले में आगे की जानकारी दी जाएगी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News