Maharashtra Breaking News LIVE 1 June: कोविड-19 के 68 नये मामले सामने आए, 749 हुई कुल संख्या – navbharatlive.com

महाराष्ट्र लाइव ब्रेकिंग
Maharashtra Breaking News Updates: महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 68 नये मामले सामने आए और इसके साथ ही इस साल की शुरुआत से अब तक यहां कोविड के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 749 पहुंच गई है। महाराष्ट्र में आज की दिन भर की छोटी-बड़ी खबरों के बारे में लाइव जानने के लिए बने रहिए नवभारत के साथ…
01 Jun 2025 09:44 PM (IST)

01 Jun 2025 09:44 PM (IST)

बीकेसी में हुक्का पार्लर पर छापा, 74 लोग गिरफ्तार

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में रविवार तड़के एक हुक्का पार्लर पर छापा मारकर 74 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बीकेसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह पार्लर मोतीलाल नेहरू नगर में भवन संख्या 11 में स्थित है। उन्होंने कहा गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राहक भी शामिल हैं। यह छापा इस गुप्त सूचना पर मारा गया था कि वहां तंबाकू युक्त हुक्का परोसा जा रहा है। हमने 69 हुक्का पॉट, अन्य सामान और 3990 रुपये नकद जब्त किए। आरोपियों पर सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में उन्हें जाने दिया गया।
01 Jun 2025 09:24 PM (IST)

01 Jun 2025 09:24 PM (IST)

महाराष्ट्र में आज Covid-19 के 65 नए मामले आए सामने

महाराष्ट्र में आज कोविड-19 के 65 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 506 हो गई। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी से अब तक कुल 8 कोविड से संबंधित मौतें दर्ज की गई हैं। अधिकारी स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं।
Maharashtra reported 65 new COVID-19 cases today, bringing the total number of active cases in the state to 506. Since January, a total of 8 COVID-related deaths have been recorded. Authorities continue to monitor the situation closely: Maharashtra Health Department pic.twitter.com/Dte8kQuL8I
— IANS (@ians_india) June 1, 2025

01 Jun 2025 09:02 PM (IST)

01 Jun 2025 09:02 PM (IST)

डेंगू रोकने में जुटी मनपा

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए 26 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकार क्षेत्र में मानसून अवधि के दौरान जागरूकता शिविर आयोजित किया गया हैं। 26 स्थानों पर आयोजित इस शिविर में 11040 नागरिक आए और जिसमें से 783 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए। जिसे जांच के लिए मनपा के लैब में भेजा गया है। मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे के मार्गदर्शन में इन शिविरों को नागरिकों से अच्छी प्रतिसाद मिला है। इन शिविरों में आने वाले नागरिकों में डेंगू और मलेरिया के बारे में प्रभावी रूप से जागरूकता पैदा की गई।
01 Jun 2025 08:17 PM (IST)

01 Jun 2025 08:17 PM (IST)

नीलम गोर्हे ने सादशिव पेठ दुर्घटना में घायल पीड़ितों से की मुलाकात

महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोर्हे ने सदाशिव पेठ दुर्घटना के घायलों से मिलने के लिए संचेती अस्पताल का दौरा किया, जहां एक तेज रफ्तार कार ने चाय की दुकान में टक्कर मार दी थी, जिसमें 12 लोग घायल हो गए थे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों के बारे में जानकारी ली और डॉक्टरों से उन्हें सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सेवा प्रदान करने का आग्रह किया। पुलिस ने कार मालिक, चालक और यात्री को हिरासत में ले लिया है, तथा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Pune, Maharashtra: Maharashtra Legislative Council, Deputy Chairperson, Neelam Gorhe visited Sancheti Hospital to meet the injured from Sadashiv Peth accident, where a speeding car crashed into a tea shop injuring 12 people. She inquired about three seriously hurt victims and… pic.twitter.com/0lPJypGD5Z
— IANS (@ians_india) June 1, 2025

01 Jun 2025 07:40 PM (IST)

01 Jun 2025 07:40 PM (IST)

मुंबई हवाई अड्डे पर 48 जहरीले सांपों के साथ यात्री पकड़ा गया

थाईलैंड से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे एक भारतीय के पास 48 अत्यंत विषैले सांप और पांच कछुए पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार रात को बैंकॉक से आयी एक उड़ान में यहां पहुंचे एक यात्री को रोका। उन्होंने बताया कि यात्री के सामान की तलाशी के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों को 48 अत्यंत विषैले वाइपर सांप और पांच कछुए मिले। उन्होंने बताया कि आरएडब्ल्यूडब्ल्यू (रेसक्विंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर) की एक टीम ने इनकी प्रजातियों की पहचान और प्रबंधन में सहायता की।
01 Jun 2025 07:18 PM (IST)

01 Jun 2025 07:18 PM (IST)

सेना के तीनों अंगों ने मुंबई में संयुक्त सुरक्षा अभ्यास किया

गैर-परंपरागत खतरों की उभरती प्रकृति और सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर भारतीय सेना के तीनों अंगों ने यहां एक उच्च स्तरीय संयुक्त सुरक्षा अभ्यास किया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दो दिवसीय अभ्यास 30 और 31 मई को सेना प्रशिक्षण क्षेत्र, कोलाबा और फोर्स वन प्रशिक्षण क्षेत्र मुंबई में आयोजित किया गया और इसका समापन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर हुआ। बयान के मुताबिक, दो दिवसीय व्यापक अभ्यास में थल सेना, नौसेना, वायु सेना, भारतीय तटरक्षक बल, फोर्स वन (महाराष्ट्र) और मुंबई पुलिस की समन्वित भागीदारी देखी गई।
01 Jun 2025 06:48 PM (IST)

01 Jun 2025 06:48 PM (IST)

अजित पवार ने पुणे में जारी शस्त्र लाइसेंस के मुद्दे की पड़ताल का आश्वासन दिया

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को कहा कि वह पिछले कुछ वर्षों में पुणे जिले में जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों के बारे में पड़ताल करेंगे और देखेंगे कि क्या इनके प्राप्तकर्ताओं को वास्तव में इसकी जरूरत है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2021 और 2023 के बीच पुणे में 659 शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए। अजित पवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इस बारे में पुणे पुलिस विभाग से जानकारी लूंगा। पुलिस के पास लाइसेंस जारी करने और उन्हें रद्द करने का अधिकार है। यह जांच-पड़ताल की जाएगी कि क्या इन लाइसेंस के धारकों को वास्तव में इनकी जरूरत है।”
01 Jun 2025 05:46 PM (IST)

01 Jun 2025 05:46 PM (IST)

तेज प्रताप के मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगी शिवसेना

शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि शिवसेना तेज प्रताप के पारिवारिक मामले में दखल नहीं देगी। कृष्णा हेगड़े ने कहा, “तेज प्रताप मंत्री रह चुके हैं और लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं। यह पारिवारिक मामला है और शिवसेना इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहती।”
Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena leader Krishna Hegde says, “Tej Pratap has been a minister and is the son of Lalu Prasad Yadav. This is a family matter, and Shiv Sena does not wish to intervene in it…” pic.twitter.com/bi6jw9cvYx
— IANS (@ians_india) June 1, 2025

01 Jun 2025 05:05 PM (IST)

01 Jun 2025 05:05 PM (IST)

गोंदिया पुलिस ने किया ड्रग रैकेट का भंडाफोड़

गोंदिया में पुलिस ने एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया, एमडी ड्रग्स जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटिल ने मामले की विस्तृत जानकारी दी।
Gondia, Maharashtra: Police busted a drug racket, seizing MD drugs and arresting two accused. Sub-Divisional Police Officer Vivek Patil provided details on the case pic.twitter.com/d5SIwuEk44
— IANS (@ians_india) June 1, 2025

01 Jun 2025 04:32 PM (IST)

01 Jun 2025 04:32 PM (IST)

नासिक कुंभ मेले की तारीखों का हुआ ऐलान

मुख्यमंत्री के नासिक दौरे के दौरान कुंभ मेले से जुड़े कार्यक्रम और अनुष्ठानों, विशेष रूप से पवित्र शाही स्नान (शाही स्नान) की तिथियों के बारे में जानकारी दी गई, जिसे अमृत स्नान भी कहा जाता है। ये स्नान अनुष्ठान कुंभ मेले के सबसे महत्वपूर्ण आयोजन हैं, जिनमें देश भर से लाखों श्रद्धालु आते हैं। नासिक और त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेले के दो प्रमुख स्थान दोनों के लिए अमृत स्नान की तिथियों का ऐलान किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर…
01 Jun 2025 04:14 PM (IST)

01 Jun 2025 04:14 PM (IST)

बेस्ट की 50 ई-बसों का नहीं हो पा रहा परिचालन 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़कों पर सार्वजनिक वाहनों की सीमित संख्या और कम फेरे की शिकायत के बीच कम से कम 50 नई ‘ओलेक्ट्रा इलेक्ट्रिक’ बसें ऐसी हैं जो अनिवार्य अग्नि सूचना एवं शमन प्रणाली (FDFS) नहीं होने के कारण बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के शिवाजी नगर डिपो में खड़ी हैं। सूत्रों ने बताया कि बसों की कुछ श्रेणियों के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के तहत FDFS अनिवार्य है और ये 50 वाहन दो महीने पहले ताड़देव क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत होने के बावजूद अग्नि सुरक्षा प्रणाली के अभाव में अब तक सड़कों पर नहीं उतरी हैं।
01 Jun 2025 03:37 PM (IST)

01 Jun 2025 03:37 PM (IST)

नासिक दौरे पर सीएम देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार को नासिक पहुंचे, जहां वह 2027 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में 13 अखाड़ों के संत और विभिन्न संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बाद में, फडणवीस नासिक रोड स्थित महाराष्ट्र पर्यावरण अभियांत्रिकी प्रशिक्षण एवं शोध अकादमी (मित्रा) में एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
01 Jun 2025 02:58 PM (IST)

01 Jun 2025 02:58 PM (IST)

महाराष्ट्र में 3 से 8 जून तक मवेशी बाजार बंद रखें – गोसेवा आयोग

महाराष्ट्र गोसेवा आयोग ने बकरीद (सात जून) के मद्देनजर राज्य की सभी कृषि उपज बाजार समितियों (एपीएमसी) को तीन जून से आठ जून तक मवेशी बाजार बंद रखने का निर्देश दिया है। सभी एपीएमसी को 27 मई को लिखे पत्र में आयोग ने कहा कि राज्य में गोवंश वध के खिलाफ कानून चार मार्च 2015 से लागू है। पत्र में एपीएमसी को सतर्क रहने को कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि गोवंश वध, उनकी बिक्री और खरीद तथा भंडारण अवैध है।
01 Jun 2025 01:45 PM (IST)

01 Jun 2025 01:45 PM (IST)

कुंभ मेला आयोजन की समीक्षा करेंगे सीएम फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज कुंभ मेला आयोजन की समीक्षा करेंगे। सभी अखाड़ों के प्रमुख साधु महंतों को भी आज आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री आज साधु महंतों से विस्तृत चर्चा करेंगे। वहीं शाही स्नान की तिथियों की घोषणा भी करेंगे।
01 Jun 2025 01:24 PM (IST)

01 Jun 2025 01:24 PM (IST)

गड़चिरोली से दो हाथियों के ताडोबा अभयारण्य में घुसने पर प्रतिक्रिया दल और ड्रोन तैनात किए गए

महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित ताडोबा अंधारी बाघ अभयारण्य (टीएटीआर) में गड़चिरोली जिले से घुसे दो हाथियों पर ड्रोन और अन्य उपकरणों की मदद से नजर रखी जा रही है। टीएटीआर के क्षेत्रीय निदेशक प्रभु नाथ शुक्ला ने कहा कि हाथियो पर नजर रखने के लिए हमने प्राथमिक प्रतिक्रिया दलों और पारिस्थितिकी विकास समितियों को तैनात किया है। इन दलों को रात में देखने में मदद करने वाले उपकरण, ड्रोन और जरूरत पड़ने पर हाथियों को पीछे हटाने के लिए जरूरी सामग्री मुहैया कराई गई है।
01 Jun 2025 12:47 PM (IST)

01 Jun 2025 12:47 PM (IST)

पनवेल रेलवे स्टेशन से बच्ची को किया अगवा, आरोपी महिला गिरफ्तार

नवी मुंबई स्थित पनवेल रेलवे स्टेशन के बाहर से अगवा की गई तीन माह की बच्ची को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल तलाश लिया है। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पनवेल शहर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे से साढ़े तीन बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची को उस समय अगवा कर लिया जब वह अपनी मां के साथ स्टेशन के बाहर थी।
01 Jun 2025 12:32 PM (IST)

01 Jun 2025 12:32 PM (IST)

सब-इंस्पेक्टर रंजीत कासले को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

निलंबित सब-इंस्पेक्टर रंजीत कासले को सांप्रदायिक नफरत फैलाने, अधिकारियों को बदनाम करने और महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर उन्होंने फेसबुक पर महाराष्ट्र सरकार की एक महिला मंत्री सहित निर्वाचित प्रतिनिधियों को निशाना बनाते हुए विवादित वीडियो पोस्ट किए थे।
01 Jun 2025 11:49 AM (IST)

01 Jun 2025 11:49 AM (IST)

मुंबई में सुबह से हो रही बारिश

मुंबई में आज सुबह से हल्की बारिश हो गई है। विले पार्ले इलाके में सुबह 10 बजे से लगातार बरसात शुरू है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
Maharashtra: Mumbai experiences light rain
(Visuals from Vile Parle area) pic.twitter.com/xTvDbqGiK3
— IANS (@ians_india) June 1, 2025

01 Jun 2025 10:39 AM (IST)

01 Jun 2025 10:39 AM (IST)

पालघर हत्याकांड का आरोपी 24 साल बाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

पालघर जिले में हत्या के एक मामले में पिछले 24 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने बताया कि आरोपी की पहचान मामू उर्फ ​​छोटे उर्फ ​​बाबून ओमप्रकाश श्रीसाहूनी दिवाकर (50) के रूप में हुई है और उसे उत्तर प्रदेश के कानपुर से पकड़ा गया।
01 Jun 2025 09:58 AM (IST)

01 Jun 2025 09:58 AM (IST)

प्याज उत्पादकों ने बारिश से हुए नुकसान के लिए 1 लाख रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा मांगा

महाराष्ट्र में प्याज उत्पादकों के एक संगठन ने पिछले महीने राज्य में भारी बारिश के कारण किसानों को हुए फसल नुकसान के लिए एक लाख रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा मांगा है। महाराष्ट्र राज्य कांदा उत्पादक संगठन ने 29 मई को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) द्वारा ‘पारदर्शी’ प्याज खरीद सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।
01 Jun 2025 08:36 AM (IST)

01 Jun 2025 08:36 AM (IST)

पुणे में टैक्सी ने राहगीरों को टक्कर मारी, 12 घायल

पुणे के सदाशिव पेठ इलाके में भावे स्कूल के पास एक पर्यटक टैक्सी ने राहगीरों के एक समूह को टक्कर मार दी, जिससे 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम की है। घायलों में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा की तैयारी कर रहे कई छात्र भी शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
01 Jun 2025 07:44 AM (IST)

01 Jun 2025 07:44 AM (IST)

एमएमआरडीए ने ठाणे की निविदा रद्द की, आदित्य ने शिंदे पर साधा निशाना

महाराष्ट्र की एजेंसी एमएमआरडीए द्वारा ठाणे में दो बड़ी अवसंरचना परियोजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया रद्द किए जाने का निर्णय लेने के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पद से हटाने की मांग की। वहीं कांग्रेस ने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के निर्णय के मद्देनजर राज्य में सभी बड़ी अवसंरचना परियोजनाओं की न्यायिक जांच कराने की मांग की और इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। एमएमआरडीए के अध्यक्ष शहरी विकास मंत्री शिंदे हैं।
01 Jun 2025 07:40 AM (IST)

01 Jun 2025 07:40 AM (IST)

एक दिन में कोराेना के 68 नये मामले सामने आए, अब तक 7 की मौत

महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 68 नये मामले सामने आए। नये मामलों में से 30 मुंबई में और 15 पुणे नगर निगम क्षेत्र में सामने आए। कल्याण-डोंबिवली और रायगढ़ में भी नये मामले सामने आए हैं। इस साल अब तक राज्य में कोविड-19 के सात मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें से छह मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News