2 जून आज की ताजा खबर: एरूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग अब बहुत खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. रविवार को यूक्रेन ने जिस अंदाज में रूस के अंदर ड्रोन हमला किया है. उसके बाद पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है. अब सभी लोग रूस पर नजर लगाए हुए हैं कि आखिर इन हमलों का रूस अब किस तरह बदला लेता है.
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग से जुड़ी और देश-दुनिया की तमाम ताजा खबरों के लिए आप जुड़े रहिए जी न्यूज के लाइव ब्लॉग के साथ.
Trending Photos
2 जून आज की ताजा खबर: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब यूक्रेन ने रूस के सैन्य ठिकानों को लेकर जिस तरह निशाना बनाया है. इसको लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बहुत गदगद हैं. रूस में ड्रोन हमले के बाद वोलोडिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा किया, ‘बेहद शानदार नतीजा. एक ऐसा नतीजा, जिसे पूरी तरह यूक्रेन ने अपने दम पर हासिल किया है. ये हमारा सबसे लंबी दूरी का ऑपरेशन था, जिसमें ऑपरेशन की तैयारी में शामिल हमारे लोगों को समय रहते रूसी क्षेत्र से निकाल लिया गया.’
इतिहास में दर्ज होगा ये हमला
यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के प्रमुख जनरल वासिल माल्युक को धन्यवाद देते हुए जेलेंस्की ने कहा कि इसे युद्ध के निर्णायक अध्याय के रूप में याद किया जाएगा. ये ऐसी यूक्रेनी कार्रवाई हैं, जो इतिहास की किताबों में दर्ज होंगी. जेलेंस्की ने आगे कहा, यूक्रेन अपनी रक्षा करके बिल्कुल सही कर रहा है. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि रूस को युद्ध समाप्त करने की आवश्यकता महसूस हो. रूस ने यह युद्ध शुरू किया, रूस को इसे समाप्त करना होगा.
Head of the Security Service of Ukraine Vasyl Maliuk delivered a report regarding today’s operation. An absolutely brilliant result. A result achieved solely by Ukraine. One year, six months, and nine days from the start of planning to effective execution. Our most long-range… pic.twitter.com/oN41NFYyfw
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) June 1, 2025
Head of the Security Service of Ukraine Vasyl Maliuk delivered a report regarding today’s operation. An absolutely brilliant result. A result achieved solely by Ukraine. One year, six months, and nine days from the start of planning to effective execution. Our most long-range… pic.twitter.com/oN41NFYyfw
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) June 1, 2025
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग से जुड़ी और देश-दुनिया की तमाम ताजा खबरों के लिए आप जुड़े रहिए जी न्यूज के लाइव ब्लॉग के साथ.
COVID-19 cases In India: कोरोना की संख्या भारत में बढ़ी
2 जून को सुबह 08:00 बजे तक सक्रिय COVID-19 मामलों की संख्या 3961 है. कुल मौतों की संख्या 32 है: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
At 08:00 hours, 2nd June, the number of active COVID-19 cases stands at 3961. The total number of deaths is 32: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/5EuEfWiKVS
— ANI (@ANI) June 2, 2025
Aaj Ki Taza Khabar LIVE Updates: पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस को 2 जून से 4 जून तक की तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आने पर एयर फोर्स स्टेशन पालम में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
#WATCH | Delhi: President of Paraguay, Santiago Peña Palacios, receives Guard of Honour at Air Force Station Palam as he arrives in India for his three-day visit from June 2nd to June 4th. pic.twitter.com/ceX8pzoybS
— ANI (@ANI) June 2, 2025
आज के न्यायालय के मामले
today’s latest news: आज की ताजा खबर
पैराग्वे के राष्ट्रपति महामहिम श्री सैंटियागो पेना पालासियोस 02 से 04 जून 2025 तक भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे. उनके साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापार प्रतिनिधियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा. राष्ट्रपति पेना 04 जून 2025 को पैराग्वे लौटने से पहले मुंबई का भी दौरा करेंगे.
हैदराबाद: बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने घोषणा की कि तेलंगाना भवन और राज्य भर के सभी पार्टी कार्यालयों में 2 जून को तेलंगाना स्थापना दिवस बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा.
लखनऊ – सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पंचायती राज अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री ओम प्रकाश राजभर कल 02 जून 2025 को प्रातः 09:30 बजे अपने कार्यालय 1ए पार्क रोड पर एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रेस वार्ता करेंगे.
IATA Annual General Meeting: आईएटीए 42 वर्षों के बाद भारत में वार्षिक आम बैठक आयोजित करेगा
नई दिल्ली में 40 से अधिक वर्षों के बाद इंटरनैशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) की 81वीं सालाना आम बैठक होने वाली है. 1 जून (रविवार) से आरंभ हो रहे तीन दिन के इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर सकते हैं. आईएटीए 42 वर्षों के बाद भारत में वार्षिक आम बैठक आयोजित करेगा, वैश्विक विमानन नेता 1-3 जून को आईएटीए की वार्षिक आम बैठक और विश्व वायु परिवहन शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में एकत्रित होंगे, जो 42 वर्षों के बाद भारत में इसकी वापसी का प्रतीक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जून को प्रतिनिधियों को संबोधित कर सकते हैं.
तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 2 जून को दोपहर 3.15 बजे हिमाचल प्रदेश के सोलन में माल रोड से होटल पैरागॉन तक तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे. केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी कल सुबह 11:30 बजे उद्योग भवन में मीडिया को संबोधित करेंगे.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.