Sahibganj News: साहिबगंज। सावन पूर्णिमा पर शहर के कई स्थानों पर शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ विषहरी पूजा हुई। शहर के गुल्लीभट्ठा बड़ी विषहरी पूजा समिति के अलावा झरना कॉलोनी, रसुलपुर दहला, काटरगंज, लोहंडा, जिरवाबाड़ी में विषहरी पूजा शुक्रवार को हुई। इसे लेकर गुल्लीभट्ठा, झरना कॉलोनी, रसुलपुर दहला आदि स्थानों पर विषहरी माता की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई थी। गुल्लीभट्ठा बड़ी विषहरी स्थान के माता के भगत किसन ने बताया की हलांकि विषहरी पूजा को लेकर विविध अनुष्ठान बीते करीब एक सप्ताह आदि से चल रहे हैं। मुख्य अनुष्ठान सावन पूर्णिमा पर शुक्रवार की देर शाम से शुरू होकर देर रात्रि तक पूजन आदि होते रहे।
इसे लेकर अधिकांश पूजन स्थलों पर श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ लगी रही। श्रद्धालु रातभर पूजन कार्य में शामिल रहे। मौके पर कई श्रद्धालुओं ने माता को विभिन्न फल, नैवेद्य से सजा डलिया भी माता को चढ़ाया। विषहरी पूजा को लेकर कई पूजा आयोजकों की ओर से भव्य साज सज्जा करायी गयी है। देर रात पूजा संपन्न हुआ। प्रतिमा का विर्सजन शनिवार को होगा। फोटो: 20, गुल्लीभट्ठा बड़ी विषहरी स्थान में पूजा पर स्थापति प्रतिमा
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play