वाजपेयी के साथ फडणवीस की बचपन की फोटो हो रही वायरल, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी – Aaj Tak

Feedback
महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी हलचल काफी तेज है और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर से मुख्यमंत्री की गद्दी पर काबिज होने वाले हैं. इस बीच, सोशल मीडिया पर उनकी एक बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ नजर आ रहे हैं. ऐसे वक्त में, जब फडणवीस एक बार फिर सूबे के सीएम बनने जा रहे हैं, तस्वीर का वायरल होना इस बात की तरफ इशारा करता है कि देवेंद्र फडणवीस बचपन से ही बीजेपी के बड़े नेताओं के संपर्क में रहा करते थे. 
atal fadanvis
कैसा था अटल और फडणवीस का रिश्ता?
भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता देवेंद्र फडणवीस का अटल बिहारी वाजपेयी से काफी पुराना रिश्ता रहा है. फडणवीस के पिता गंगाधरराव फडणवीस का अटल बिहारी वाजयेपी के साथ उठना-बैठना था. अगर देवेंद्र फडणवीस और अटल बिहारी वाजपेयी के बीच मुलाकात करवाने की बात की जाए, तो इसका क्रेडिट बीजेपी के सीनियर नेता रहे प्रमोद महाजन को जाता है. उन्होंने ही देवेंद्र फडणवीस की अटल बिहारी वाजपेयी के साथ पहली मुलाकात करवाई थी, जो नागपुर में हुई थी. 
जानकारी के मुताबिक, अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात के दौरान, फडणवीस ऑटोग्राफ लेना चाह रहे थे. कुछ देर बाद फडणवीस को वाजपेयी से मिलने का मौका मिला. इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी ने गर्मजोशी से मुलाकात की और फडणवीस को उनके काम के लिए शाबाशी भी दी.  
देवेंद्र फडणवीस कई बार कह चुके हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी उनके आइडल रहे हैं. देवेंद्र फडणवीस बचपन से ही अटल बिहारी वाजपेयी को देखकर सियासत में खुद को उन जैसा ही बनाने की तैयार करते रहे हैं. 
‘मेरा पानी उतरता देख कर…’
अटल बिहारी वाजपेयी के साथ तस्वीर के अलावा सोशल मीडिया पर फडणवीस के द्वारा बोली गईं कुछ लाइनें भी वायरल हो रही हैं. साल 2019 में जब अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बनाने का दांव उल्टा पड़ गया था, तब देवेंद्र फडणवीस ने खुद को समंदर से जोड़ा था और कहा था कि मैं लौटकर आऊंगा. 
“मेरा पानी उतरता देखकर किनारे घर मत बनाना, मैं समंदर हूं लौटकर आऊंगा. मैं अभिमन्यु हूं, चक्रव्युह तोड़ना आता है.”
मेरा पानी उतरता देख
मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना
मैं समंदर हूँ
लौटकर वापस आऊँगा ! #Maharashtra #MaharashtraAssembly pic.twitter.com/erM8LJeQKi
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था. फडणवीस को दिल पर पत्थर रखकर यह फैसला कबूल करना पड़ा था, तब उन्होंने ये लाइनें बोली थीं. 
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फडणवीस आला रे… पावर शेयरिंग में पवार की सीट कंफर्म, लेकिन शिंदे को अब भी होम मिनिस्ट्री की आस!
बचपन से ही RSS से जुड़ाव
साल 1970 में देवेंद्र फडणवीस की पैदाइश हुई और जब उन्होंने होश संभाला तो संघ से जुड़ाव हो गया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के प्रति बचपन से ही फडणवीस का झुकाव था. यही वजह थी कि वे बचपन से ही शाखा में जाया करते थे. शाखा जाने की वजह उनके पिता जी गंगाधर राव फडणवीस थे, वो शुरू से ही RSS और जनसंघ से जुड़े हुए थे.  
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News