MP Breaking News Today 3 June 2025: मध्य प्रदेश में मंगलवार 3 जून को कहां क्या हुआ है. सभी छोटी-बड़ी खबरों के लिए बने रहिए ZEEMPCG के साथ.
Trending Photos
MP News Today 3 June 2025: मध्य प्रदेश में राजनीति, साहित्य, क्राइम और संस्कृति से जुड़ी कई खबरें हमें हर रोज सुनने को मिलती हैं. यहां आपको ‘एमपी टॉप न्यूज टुडे’ के साथ एमपी के हर जिले से जुड़ी सभी अपडेट मिलेंगी. तो चलिए देश-दुनिया के साथ मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए बने रहिए ZEEMPCG के साथ.
धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा ऐलान किया है. सोमवार को बिलासपुर पहुंची धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे जशपुर में एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च के सामने कथा करेंगे और साथ गी छत्तीसगढ़ में जल्द ही पदयात्रा निकालेंगे. धर्मांतरण के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने दावा कि बस्तर में धर्मांतरण का खतरा देश में सबसे ज्यादा है. यहां पढ़ें पूरी खबर
पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक
जबलपुर, दमोह, महेश्वर और इंदौर के बाद मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आज यानी 3 जून को पचमढ़ी में होगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राजभवन में मंत्रि-परिषद की यह बैठक होगी. मौसम की स्थितियों को देखते हुए यह बैठक राजभवन में करने का फैसला किया गया है. इस बैठक की तैयारियां स्थानीय प्रशासन के द्वारा की गईं हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
सोने चांदी का आज का भाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले आपको आज के भावों के बारे में जान लेना चाहिए. अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं या फिर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये आपके लिए जरूरी खबर है. BankBazaar.com के मुताबिक आज यानी 3 जून को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 9,030 रुपये और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 9,482 रुपये है. यहां हम आपको भोपाल-इंदौर में सोने-चांदी के ताजा भाव बताने जा रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.