Israel Attack Iran: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव पर भारत सरकार ने गंभीर चिंता व्यक्त की है. विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से शुक्रवार (13 जून 2025) को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि देश स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है, खासकर उन रिपोर्ट्स पर जो परमाणु ठिकानों पर हमलों से जुड़ी हैं. हमने दोनों पक्षों से अपील की है कि वे तनाव बढ़ाने वाले कदमों से बचें और बातचीत और कूटनीति के रास्ते से मसलों को सुलझाने की कोशिश करें. बता दें कि देश का ईरान और इजरायल दोनों के साथ करीबी और दोस्ताना संबंध है और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग देने को तैयार है.
इससे पहले इजरायल में स्थित इंडियन एबेंसी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट कर इजरायल में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और इजरायली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड की तरफ से बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी. साथ में सावधानी बरतने और बिना किसी जरूरी काम के बाहर निकलने से मना किया है.
खबर अपडेट की जा रही है…
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.