—विज्ञापन—
Israel Iran War LIVE Updates: ईरान और इजरायल के बीच जंग छिड़ गई है। इजरायल 2 दिन से ईरान पर हवाई हमले का रहा है। पहले इजरायल ने ईरान पर शुक्रवार अलसुबह ईरान की राजधानी तेहरान में मिसाइल और ड्रोन अटैक किए। जवाबी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार दोपहर को ईरान ने इजरायल पर 100 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इजरायल ने फिर 200 फाइटर जेट्स से इस्फहान और फोर्डो इलाके में हमले किए।
इजरायल ने ईरान के 4 न्यूक्लियर और 2 मिलिट्री ठिकाने टारगेट किए। इस एयर स्ट्राइक में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए। हमले में ईरान के 6 न्यूक्लियर साइंटिस्ट, टॉप 4 मिलिट्री कमांडरों समेत 20 सैन्य अफसरों की मौत हुई है। दरअसल, इजरायल को ईरान के परमाणु कार्यक्रम से प्रॉब्लम है। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव से जुड़े आज दिनभर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल और ईरान में संघर्ष के बाद अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने सैन्य संसाधनों को Reposition करना शुरू कर दिया है। इसका मकसद ईरान के संभावित जवाबी हमलों से बचाव और जवाबी कार्रवाई करना है। US नेवी ने विध्वंसक USS Thomas Hudner को पूर्वी भूमध्य सागर की ओर रवाना होने का निर्देश दिया है। एक अन्य विध्वंसक युद्धपोत को भी आगे बढ़ने के लिए कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने US नेवी के दोनों Destroyers उपलब्ध रह सकें।
Israel Iran War LIVE Updates: ईरान के हमले में इजरायल में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। सेंट्रल इजरायल में ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं, जिनसे लोगों के घर ध्वस्त हुए हैं। ईरान के आज सुबह हुए हमलों में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। सेना और सरकार ने लोगों को शेल्टर होम्स और बंकर्स में जाने का आदेश दिया है।
Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल की सेना ने अपनी जनता से कहा है कि रक्षा प्रणाली पूरी तरह से अभेद्य नहीं है इसलिए होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करें और सेफ हाउस, बंकर्स में चले जाएं। जब कहा जाए, तभी बाहर आएं। इस समय इजरायल एयरफोर्स के विमान आसमान में हैं और खतरे को भांपते हुए बचाव की गरज से कई स्थानों पर जवाबी हमले कर रहे हैं।
Israel Iran War LIVE Updates: संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) में इजरायल और ईरान में छिड़ी जंग पर चर्चा हुई तो चीन के डिप्लोमैट फू कांग ने ईरान का समर्थन किया। उन्होंने ईरान पर इजरायल के हमले की निंदा की और कहा कि ईरान में इजरायल का मिलिट्री एक्शन रोकेंगे। बीजिंग ईरान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई को लेकर चिंतित है। इजरायल ने ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने की कोशिश की है।
Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल ने ईरान की मिसाइल को मार गिराया। इजरायल ने अमेरिका के टर्मिनल हाई-एल्टिट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम को तैनात किया है, जिसकी मदद से पृथ्वी के वायुमंडल के बाहर ही ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया गया है। अमेरिका ने अक्टूबर 2024 में इजरायल में THAAD को तैनात किया था।
Israel Iran War LIVE Updates: ईरान ने आज फिर इजरायल पर हमला किया है। इजरायली सेना ने बताया कि ईरान ने फिर से मिसाइल हमला किया है। गोलान हाइट्स में सायरन बजे रहे हैं। लोगों को बम शेल्टर्स में जाने को कहा गया है। ईरान की ओर से लॉन्च की गई मिसाइलों का पता लगाया जा रहा है। इजरायल की वायुसेना हमलों को नाकाम करने कर रही है। ईरान इंटरनेशनल न्यूज के मुताबिक, इजराइल ने भी ईरान के इस्फहान शहर पर मिसाइल अटैक किया है। ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइलों को नष्ट कर रहा है।
Israel Iran War LIVE Updates: ईरान और इजरायल के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी में एक खतरनाक मोड़ आ गया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय संयम बरतने का आग्रह कर रहा है, क्योंकि तनाव एक व्यापक संघर्ष में बदलने का खतरा है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भी इजरायल और ईरान से शांति की अपील की है। पुतिन ने कहा कि इजरायल और ईरान चाहें तो रूस मध्यस्थता करके विवाद सुलझा सकता है। अगर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा तो दुनियाभर के देशों के लिए मुसीबतें खड़ी हो सकती हैं, इसलिए रूस बीच बचाव करने के लिए तैयार है।
Israel Iran War LIVE Updates: ईरान ने इजरायल के हवाई हमले का करारा जवाब दिया है। ईरान ने इजरायल पर 100 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इजरायली युद्धक विमानों को निशाना बनाया। ईरान ने मिसाइलें दागीं तो तेल अवीव और जेरुसलम में सायरन बजाए गए। ईरान का दावा है कि इशफाहन से करीब 150 बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल की ओर दागी गईं। ईरान की मिसाइलों ने तेल अवीव और जेरुसलम को टारगेट किया। इजरायल ने भी मान लिया है कि ईरान का हमला हुआ है, लेकिन दावा किया है कि सभी मिसाइलें निरस्त कर दी गई हैं।
Iran strikes back against Israel. This IS NOT our war. pic.twitter.com/puO3yaIIGm
— Christy 💕 (@Christy4Change) June 13, 2025
Iran strikes back against Israel. This IS NOT our war. pic.twitter.com/puO3yaIIGm
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in