दलितों को नाले का पानी पिलाया, बाल मुंडवाकर घसीटा… गंजाम की हैवानियत पर मचा बवाल – आज तक

Feedback
ओडिशा के गंजाम जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां दो दलित युवकों के साथ बर्बरता की गई. उन्हें गो-तस्करी के शक में न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उनका सिर मुंडवाया गया. इतना ही नहीं घुटनों के बल चलने पर मजबूर किया गया और उन्हें घास, नाले का गंदा पानी पीने के लिए विवश किया गया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है.
दरअसल, यह अमानवीय घटना रविवार को गंजाम जिले के धाराकोट थाना क्षेत्र के झाहाड़ा गांव के खारिगुमा इलाके में हुई. सोमवार को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को हिरासत में लिया. मंगलवार को दक्षिणी रेंज के डीआईजी नीति शेखर ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: ओडिशा के गंजाम जिले में निर्माणाधीन इमारत का छत गिरने से 2 मजदूरों की मौत
वहीं, गंजाम के एसपी सुवेन्दु कुमार पात्रा ने घटना की पुष्टि की और कहा कि पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस घटना ने ओडिशा की राजनीति को भी गर्मा दिया है. कांग्रेस ने इसे अमानवीय बताते हुए एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी गठित कर दी है जो पीड़ितों से मिलकर जांच करेगी.
वहीं, विपक्षी बीजेडी ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है. ओडिशा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. दलितों के साथ इस तरह की बर्बरता ने समाज को झकझोर कर रख दिया है और अब सबकी नजरें सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News