आज की ताजा खबर: इजरायल-ईरान जंग खत्म, नेतन्याहू ने किया जीत का दावा – navbharatlive.com

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
25 Jun 2025 07:01 AM (IST)

25 Jun 2025 07:01 AM (IST)

नीरज चोपड़ा ने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में जीता गोल्ड मेडल

स्टार भारतीय जैवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने चेक गणराज्य में आयोजित ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में स्वर्ण पदक जीता है। इंटरनेशनल जैवलिन टूर्नाटमेंट में देश का नाम रोशन किया है। नीरज ने तीसरे राउंड में 85.29 मीटर का थ्रो किया।
25 Jun 2025 06:57 AM (IST)

25 Jun 2025 06:57 AM (IST)

लड़की भगाने के आरोप में 2 पक्षों में खूनी झड़प, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

जींद में 2 परिवारों के बीच आपसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें 64 वर्षीय रणधीर की मौत हो गई। इस विवाद का कारण मृतक रणधीर के बेटे के रिश्तेदार का दूसरे परिवार की लड़की के साथ 6 महीने पहले फरार होना बताया जा रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
आज की ताजा खबर: इजरायल-ईरान के बीच जंग खत्म हो गई है। 12 दिन चले हवाई वार-पलटवार के बाद मंगलवार को सीजफायर पर सहमति बन गई। वहीं दोनों तरफ से जीत का दावा किया गया है।
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ इजरायल ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जो पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उनका न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद नहीं होगा। उन्होंने कहा हमने इस तकनीक को हासिल करने में बहुत मेहनत की है। हमारे वैज्ञानिकों ने बलिदान दिए हैं। इसके अलावा तेहरान में कल विक्ट्री सेलिब्रेशन आयोजित किया जाएगा।
Follow Us On
© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News