Shubhanshu Shukla Axiom-4 Mission LIVE Updates: भारत के लिए ऐतिहासिक दिन! शुभांशु शुक्ला होंगे अंतरिक्ष स्टेशन रवाना, लॉन्चिंग के लिए मौसम भी 90% सुहाना – आज तक

Shubhanshu Shukla Axiom-4 Mission LIVE News & Latest Updates: भारत इतिहास रचने जा रहा है. ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला बुधवार यानी आज इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हो रहे हैं. वह आईएसएस का दौरा करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे और राकेश शर्मा के 1984 के मिशन के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे. भारत के शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर एक्सिओम-4 मिशन, कैनेडी स्पेस सेंटर के कॉम्प्लेक्स 39ए से आज दोपहर करीब 12 बज उड़ान भरने वाला है. 28 घंटे की यात्रा के बाद, अंतरिक्ष यान गुरुवार को शाम करीब 04:30 बजे के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से डॉक होने की उम्मीद है. 
अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन पर करीब 14 दिन गुजारने हैं. नए लॉन्च स्लॉट का ऐलान मंगलवार सुबह हुआ. यह मिशन एक्सिओम स्पेस का हिस्सा है, जो एक निजी एयरोस्पेस कंपनी है.  
यह मिशन सात बार टल चुका है. अब नई लॉन्च तारीख 25 जून है. इससे पहले टलने की वजह लॉन्च व्हीकल में दिक्कतें और आईएसएस के ज़्वेज़्दा (Zvezda) मॉड्यूल पर दबाव में बदलाव जैसी कई वजहें हैं. ज़्वेज़्दा में लीक का पता सबसे पहले 2019 में चला था और अंतरिक्ष एजेंसियां ​​इसे ठीक करने के लिए कई साल से काम कर रही हैं. एक्सिओम-4 मिशन से पहले मरम्मत का काम किया गया था.
इस मिशन की पूरी स्पेशल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें. 
शुभांशु शुक्ला के स्पेस मिशन से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहें.
एक्सिओम-4 मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन है. यह भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए मानव अंतरिक्ष यान में ‘वापसी’ को साकार करेगा, जिसमें प्रत्येक देश की 40 से ज्यादा वर्षों में पहली उड़ान होगी. एक्सिओम के मुताबिक, यह मिशन इतिहास में इन देशों का दूसरा मानव अंतरिक्ष यान मिशन होगा, लेकिन यह पहली बार होगा जब तीनों देश आईएसएस पर एक मिशन को अंजाम देंगे.
मिशन का टारगेट भारत, अमेरिका, पोलैंड, हंगरी, सऊदी अरब, ब्राजील, नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरात और यूरोप के देशों सहित 31 देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए करीब 60 साइंटिफिक स्टडीज और गतिविधियां संचालित करना है.
 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News