—विज्ञापन—
Shubhanshu Shukla Axiom-4 Mission Updates: भारत के लिए ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। ये इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होंगे। इस उड़ान के बाद वह ISS का दौरा करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। इससे पहले राकेश शर्मा ने साल 1984 के मिशन में गए थे। शुभांशु शुक्ला और 3 अन्य को लेकर एक्सिओम-4 मिशन, कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरने वाला है। बता दें, इससे पहले यह मिशन 7 बार टल चुका है और अब नई लॉन्च डेट 25 जून है। एक्सिओम-4 मिशन के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहे News24 पर…
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर फ्रांसेस एडमसन एसी और अन्य लोग फ्लोरिडा, अमेरिका में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से #axiom4mission के लॉन्च पर जश्न मनाया।
इस मिशन का संचालन भारत के IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कर रहे हैं।
#watch | Delhi: Union Minister Dr Jitendra Singh, Australian High Commissioner to India Philip Green, Frances Adamson AC, Governor of South Australia and others celebrate as #axiom4mission lifts off from NASA's Kennedy Space Centre in Florida, US. The mission is being piloted… pic.twitter.com/WmwbrTZ2lZ
— ANI (@ANI) June 25, 2025

Axiom4Mission अमेरिका के फ्लोरिडा में NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भर रहा है। इस मिशन का संचालन भारत के IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कर रहे हैं। क्रू कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट पर एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पर सवार होकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा कर रहा है।
इस मिशन का नेतृत्व अमेरिका की कमांडर पैगी व्हिटसन कर रही हैं, जिसमें भारत के IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला मिशन पायलट हैं और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कपू और पोलैंड के स्लावोज उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की मिशन एक्सपर्ट हैं।
WATCH | #axiom4mission lifts off from NASA's Kennedy Space Centre in Florida, US. The mission is being piloted by India's IAF Group Captain Shubhanshu Shukla. The crew is travelling to the International Space Station (ISS) on a new SpaceX Dragon spacecraft on the company's Falcon… pic.twitter.com/jPDKcB44NM

Axiom-4 Mission लॉन्च हो गया है। कैप्टन शुभांशु शुक्ला रवाना हुए।
Shubhanshu Shukla Axiom-4 Mission LIVE Updates: Axiom-4 Mission लॉन्च, कैप्टन शुभांशु शुक्ला हुए रवाना
Watch Falcon 9 launch Dragon and Ax-4 to the @Space_Station https://t.co/OJYRpM5JCF
— SpaceX (@SpaceX) June 24, 2025
Watch Falcon 9 launch Dragon and Ax-4 to the @Space_Station https://t.co/OJYRpM5JCF
https://www.spacex.com/launches/mission/?missionId=ax-4
Axiom-4 मिशन लॉन्चिंग से पहले कैप्सूल की सुरक्षा जांच की गई। जिसमें अच्छे से जांच हो गई है। कैप्सूल में कोई कोई लीकेज नहीं है।
आज लॉन्च होने जा रहे एक्सिओम-4 मिशन पर अंतरिक्ष रणनीतिकार पीके घोष ने बताया कि हमारे लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि बहुत जल्द ही हमारे पास गगनयान आने वाला है।
#watch | Delhi: On #axiommission4 all set to launch today, Space Strategist PK Ghosh says, "…For us, this is a very important day because very soon we are going to have the Gaganyaan coming up…At that time, he (Group Captain Shubhanshu Shukla) will be the only person who will… pic.twitter.com/A0ZHP2RuaK

Axiom-4 मिशन पर जाने वाले स्पेस यात्रियों को अंतरिक्ष में मसल्स को समस्या होती है। यह लंबे मिशन और माइक्रोग्रैविटी रिसर्च एक चुनौती बनता है।
एक उदाहरण के तौर पर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम जब वापस नीचे आईं तो उनके पैर और कमर की मसल्स काफी कमजोर हो गई थीं। स्टडी का मकसद लंबे अंतरिक्ष मिशनों के दौरान एस्ट्रोनॉट में मसल्स के नुकसान को रोकने में मदद करना है।
Axiom-4 Mission की लॉन्चिंग से पहले शुभांशु शुक्ला ने बताया कि भारत के लोगों से कहना चाहता हूं कि यह मिशन एक मील का पत्थर है और इसकी मैं सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं।
आपको बता दें, शुभांशु शुक्ला इंडियन एयर फोर्स में ग्रुप कैप्टन के रूप में काम करते हैं।
एक्सिओम-4 मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए एक प्राइवेट स्पेस यात्री मिशन है। यह भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए ह्यूमन स्पेस फ्लाइट में ‘वापसी’ को साकार करेगा, जिसमें हर एक देश की 40 से ज्यादा सालों में पहली उड़ान होगी।
यह मिशन इतिहास में इन देशों का दूसरा ह्यूमन स्पेस फ्लाइट मिशन होगा, लेकिन यह पहली बार होगा जब तीनों देश ISS पर एक साथ मिशन को अंजाम देंगे।
इस मिशन में भारत, अमेरिका, पोलैंड, हंगरी, सऊदी अरब, ब्राजील, नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरात और यूरोप के देशों समेत 31 देशों का रिप्रेजेंटेशन करते हुए करीब 60 साइंटिफिक स्टडीज और एक्टिविटीज करनी है।
SpaceX की साइट के अनुसार, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने अबतक टोटल 51 मिशन कंप्लीट किए हैं। आज के लॉन्च के साथ ही यह 52वें मिशन की ओर बढ़ रहा है।
इससे पहले 46 बार यह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गया है और 31 बार इसने धरती पर वापस आने के बाद फिर से स्पेस की यात्रा की है।
एक्स-4 मिशन प्रमुख रिसर्च करने के लिए तैयार है। अमेरिका, भारत, पोलैंड, हंगरी, सऊदी अरब, ब्राजील, नाइजीरिया, यूएई और यूरोप के देशों सहित 31 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 60 वैज्ञानिक अध्ययन और गतिविधियां शामिल हैं।
यह अब तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर एक्सिओम स्पेस मिशन पर की गई सबसे अधिक रिसर्च और विज्ञान से संबंधित गतिविधियां होंगी।
ISRO to conduct key space experiments through Axiom-4 missionRead @ANI Story | https://t.co/qAXIl8Z8Hq#isro #axiom4 #nasa pic.twitter.com/dedTgVulUK
— ANI Digital (@ani_digital) June 25, 2025
ISRO to conduct key space experiments through Axiom-4 missionRead @ANI Story | https://t.co/qAXIl8Z8Hq#isro #axiom4 #nasa pic.twitter.com/dedTgVulUK
Ax-4 मिशन आज भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से लॉन्च होगा। इस मिशन की कमान NASA के यात्री पैगी व्हिटसन के हाथों में है।
वहीं, शुभांशु शुक्ला के साथ पोलैंड के स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू मिशन एक्सपर्ट के तौर पर शामिल हैं।
1984 में अंतरिक्ष पर सवार होकर राकेश शर्मा गए थे। अब भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला उड़ान भरने को तैयार है।
एक्सिओम मिशन की लॉन्चिंग को ऑनलाइन होगी। NASA+ वेबसाइट, SpaceX वेबसाइट और X पर @SpaceX पर इसका स्ट्रीम देख सकते हैं।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in